गरीबों को रोटी, कपड़ा व मकान दे रही सरकार: कृषि मंत्री

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न गांवों में फल वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:05 AM (IST)
गरीबों को रोटी, कपड़ा व मकान दे रही सरकार: कृषि मंत्री
गरीबों को रोटी, कपड़ा व मकान दे रही सरकार: कृषि मंत्री

देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को पथरदेवा क्षेत्र के सेमरी गांव के मुसहर टोली में पौधे लगाए। अहिरौली, पकहां, कोइरी पट्टी गांव में फल वितरित किए।

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, पढ़ाई और रो•ागार उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री ने ²ढ़ इच्छाशक्ति से लोक-कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अछूते वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी है। इस अवसर पर राजेश सिंह, मुरारी मोहन शाही, रामायन साहनी, जिप्पू शाही, अनिल प्रसाद, प्रधान ओमप्रकाश, कौशिक, डा. विनय राव, भोलू राय आदि मौजूद रहे। वही पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दूबे ने भलुअनी मंडल के तेनुआ चौबे व ठेकुआ में, पवन मिश्रा ने पुरवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

भटनी के साहोपार व चांदपार गांव में पौधारोपण कार्यक्रम में ब्रह्मानंद मिश्र, योगेश प्रजापति, राम औतार कुशवाहा, भरत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बरपार में पूर्व ब्लाक प्रमुख बैतालपुर शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। बैकुंठपुर मंडल के बैकुंठपुर जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय, सचिद्र शाही उर्फ दीपू मौजूद रहे। आसना ग्राम सभा में सुमंत चतुर्वेदी, पिपरा शुक्ला व बिशनपुरा में मंडल उपाध्यक्ष कामाख्या तिवारी व विनोद तिवारी, दीनानाथ गुप्ता, बलवंत यादव ने पौधारोपण किया। नगर पंचायत बरियारपुर के पकडियार वार्ड नंबर तीन में पौधारोपण किया गया। पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, सुरेंद्र चौरसिया रहे।

chat bot
आपका साथी