आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरक्की करा रही भाजपा सरकार

वकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान के हाथों स्मार्टफोन पाते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले उठे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरक्की करा रही भाजपा सरकार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरक्की करा रही भाजपा सरकार

देवरिया: विकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान के हाथों स्मार्टफोन पाते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले उठे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक निश्चित उद्देश्य से स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। स्मार्टफोन उनके कार्य को गति देने के साथ ही काम की निगरानी भी कराएगा। फोन में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र का सभी डाटा अपलोड करेंगी। इससे जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक बैठा अधिकारी हर गतिविधि पर सीधे नजर रख सकेगा। विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री सदैव सजग रहते हैं। प्रदेश सरकार के गठन के बाद ही 1500 रुपये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया गया। अभी हाल ही में 1500 रुपये बढ़ाया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन का विशेष महत्व है। इससे बच्चों से संबंधित कई तरह की जानकारी आंकड़े, प्रगति सहित अन्य सूचनाएं भी डिजिटल हो जाएंगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डा.आलोक पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि गांव का किसान जागरूक होगा, तभी देश का विकास होगा। सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए विकास खंड स्तर पर अभियान चलाकर मेले का आयोजन कर रही है। किसानों को अधिक अन्न उत्पादन करने के लिए रबी की फसल का बीज सस्ते दर पर दिया जा रहा है। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से अधिक अन्न का उत्पादन किया जा सकता है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, रत्नाकर ओझा, राकेश श्रीवास्तव, राजीव गुप्त, अनिरुद्ध चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी