जयकारे के बीच देवी प्रतिमाएं विसर्जित

शहर से लेकर देहात तक शनिवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते नदी घाटों पर पहुंचकर जयकारे के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा को लेकर हर जगह पुलिस मुस्तैद रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:19 PM (IST)
जयकारे के बीच देवी प्रतिमाएं विसर्जित
जयकारे के बीच देवी प्रतिमाएं विसर्जित

देवरिया: शहर से लेकर देहात तक शनिवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते, गाते नदी घाटों पर पहुंचकर जयकारे के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा को लेकर हर जगह पुलिस मुस्तैद रही।

शहर के सिविल लाइंस रोड, गोरखपुर रोड, मालवीय रोड, जलकल रोड, न्यू कालोनी, राघव नगर, कसया रोड में विसर्जन जुलूस निकाला गया। भीड़ के कारण सभी प्रमुख मार्ग जाम रहा। विसर्जन के दौरान देवी गीतों पर दुर्गा प्रतिमाओं के सामने समिति के लोग नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते रहे। श्रद्धालु दुर्गा मां के जयकारे के साथ विसर्जन स्थल की तरफ बढ़े। शहर में रखी गई देवी प्रतिमाओं को हाथी कुंड पोखरा, परमार्थी पोखरा, लक्षीराम पोखरा, सोमनाथ मंदिर पोखरा, महुआपाटन गंडक नदी, पटनवा पुल के समीप नदी में दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। सुबह मां दुर्गा का खोइचा भरा गया। इस बीच विद्वानों ने विधि विधान से प्रतिमा के सामने पूजा कराया और पूजन अर्चन के बाद देवी प्रतिमाओं का जुलूस निकाला गया।

शहर में सीओ श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह, एएसआइ बदरुद्दीन खान पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने पटनवा पुल पर विसर्जन के दौरान स्थिति का जायजा लिया। मोहन रोड से जनपद व्यापार मंडल की तरफ से जुलूस निकाला गया। जिसमें व्यापार के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, जीवन लाल बरनवाल समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर डीएम के निर्देश पर अधिकारियों को तैनात किया गया था। देर रात तक विसर्जन स्थलों पर अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस कर्मी जमें रहे। इसके अलावा रुद्रपुर, सलेमपुर, लार, भटनी, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, बघौटघाट, गौरीबाजार, बैतालपुर, पथरदेवा, भटनी संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बरहज क्षेत्र में धूमधाम से विसर्जित हुई देवी प्रतिमाएं

बरहज: बरहज नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार व शनिवार को कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु से नदी में किया गया। दुर्गा पूजा समितियों से लोग अबीर, गुलाल और देवी के जयकारे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कपरवार में शुक्रवार को 311 और शनिवार की शाम 32 देवी प्रतिमाएं विसर्जित की गई। बरहज में 21 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी रविद्र कुमार, उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, सीओ देवानंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह मौजूद रहे। शनिवार को भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। बरहज में श्रीकृष्ण इंटर कालेज मैदान में मेला लगा और रावण का पुतला जलाया गया।

chat bot
आपका साथी