वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं उठ रहा

जागरण संवाददाता देवरिया कोरोना संक्रमण फैला हुआ है लेकिन सफाई को लेकर नगर पालिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM (IST)
वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं उठ रहा
वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं उठ रहा

जागरण संवाददाता, देवरिया: कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, लेकिन सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। सुबह उठ जाने वाला कूड़ा अधिकतर जगहों पर दोपहर तक पड़ा रह रहा है। दुर्गध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

शुक्रवार को जागरण टीम ने शहर के कुछ वार्डो का हाल जाना। जहां 11 बजे के बाद भी कूड़ा पड़ा था। नगर पालिका की इस लापरवाही पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

--

मोहल्ला रामनाथ देवरिया: सुबह 11.36 बजे

शहर के रामनाथ देवरिया में हनुमान मंदिर के उत्तर तरफ उत्सव स्थली के सामने सुबह 11.36 बजे तक कूड़ा पड़ा था। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि देर तक कूड़ा पड़े रहने से दुर्गंध उठता है। आने व जाने में परेशानी होती है। नगर पालिका प्रशासन को समय का ख्याल नहीं है।

-----

कृष्णानगर: सुबह 11.45 बजे

नगर पालिका के कृष्णा नगर में नारायण बैंक्वेट हाल के सामने कूड़े का अंबार लगा है। नाली भी कूड़े से पटी थी। उधर से गुजर रहे जितेंद्र सिंह का कहना था कि सफाईकर्मी आते हैं, लेकिन यहां से कूड़ा नहीं उठाते। दुर्गंध के कारण आने व जाने में परेशानी होती है।

---

देवरिया खास: दोपहर 12.20 बजे

सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास को जाने वाली सड़क के किनारे खाली प्लाट कूड़े से पटा था। बेसहारा पशु कूड़े में भोजन तलाश रहे थे। मोहल्ले के लोग यहां कूड़ा फेंकते हैं।

--

समय से कूड़ा उठाने का प्रयास रहता है। इस समय शहर में सैनिटाइजेशन के बाद कूड़ा उठाया जा रहा है, इसलिए देर हो जा रही है।

रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी नपा

chat bot
आपका साथी