वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं हो रहा उठान

शनिवार को जागरण टीम ने शहर के कई वार्डों का हाल जाना। जहां 11 बजे के बाद भी कूड़ा पड़ा था। समय से उठान न होने से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM (IST)
वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं हो रहा उठान
वार्डों में बिखरा कूड़ा, समय से नहीं हो रहा उठान

देवरिया: कोरोना संक्रमण के बीच साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। अधिकतर जगहों पर दोपहर तक कूड़ा उठाया जा रहा है। जिससे राहगीरों को आने व जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

शनिवार को जागरण टीम ने शहर के कई वार्डों का हाल जाना। जहां 11 बजे के बाद भी कूड़ा पड़ा था। समय से उठान न होने से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

मोहल्ला रामनाथ देवरिया: सुबह 11.36 बजे

शहर के रामनाथ देवरिया में हनुमान मंदिर के उत्तर तरफ शहनाई उत्सव स्थली के सामने शनिवार को सुबह 11.36 बजे तक कूड़ा पड़ा था। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी पहुंची। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि देर तक कूड़ा पड़े रहने से दुर्गंध उठता है। आने व जाने में परेशानी होती है। नगर पालिका प्रशासन को समय का ख्याल नहीं है। कृष्णानगर: सुबह 11.45 बजे

नगर पालिका के कृष्णा नगर में नारायण बैंक्वेट हाल के सामने कूड़े का अंबार लगा है। नाली भी कूड़े से पटी थी। उधर से गुजर रहे जितेंद्र सिंह का कहना था कि सफाईकर्मी आते हैं लेकिन यहां से कूड़ा नहीं उठाते। दुर्गंध के कारण आने व जाने में परेशानी होती है। देवरिया खास: दोपहर 12.20 बजे

सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास को जाने वाली सड़क के किनारे खाली प्लाट कूड़े से पटा था। गोवंशीय पशु कूड़े में भोजन तलाश रहे थे। मोहल्ले के लोग यहां कूड़ा फेंकते हैं। दुर्गंध के चलते आने व जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोहित सिंह

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि समय से कूड़ा उठाने का प्रयास रहता है। इस समय सैनिटाइज के बाद कूड़ा उठाया जा रहा है। इसलिए देरी हो जा रही है।

chat bot
आपका साथी