बिल में घुसे भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले गैंग: स्वतंत्र देव

पथरदेवा में पूर्व मंत्री स्व. रविद्र किशोर शाही के पुण्यतिथि समारोह में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:39 PM (IST)
बिल में घुसे भारत तेरे  टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले गैंग: स्वतंत्र देव
बिल में घुसे भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले गैंग: स्वतंत्र देव

देवरिया: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने राम, कृष्ण, चाणक्य व गौतम बुद्ध के बहाने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता जब श्रीराम के हाथ में जाती है तो मर्यादा, श्रीकृष्ण के हाथ में जाने पर युक्ति, चाणक्य के हाथ में जाने पर संकल्प व गौतम बुद्ध के हाथ में जाने पर करुणा बन जाती है। योगी आदित्यनाथ के हाथ में जाने पर विकास की गंगा बहती है, लेकिन यह सत्ता जब कांग्रेस के हाथ में जाती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है। सपा-बसपा के हाथों में जाने पर दोनों पार्टियां आकंठ भ्रष्टाचार में डूब जाती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पथरदेवा के प्रांगण में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. रविद्र किशोर शाही के पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने मंगल पर तो पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर श्रीनगर चौक पर तिरंगा फहराने का कार्य किया। श्रीनगर चौक पर आतंकवाद, अलगाववाद व भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाना वाले गैंग बिल में घुस गए हैं। अब जम्मू-कश्मीर का विकास होगा। पीएम मोदी अपने परिवार के लिए मकान नहीं बनवा सकते। सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा सकते, लेकिन गरीबों के लिए मकान व शौचालय निर्माण का कार्य किया। पांच साल में 11 करोड़ शौचालय व 50 करोड़ गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा निर्णय लेने वाला बेटा हिदुस्तान में मिलेगा क्या?

chat bot
आपका साथी