विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी, चार पर मुकदमा
देवरिया के बेरोजगारों को गोंडा जनपद के जालसाज ने ठगा।
देवरिया: विदेश भेजने के नाम पर गोंडा जनपद के चार जालसाजों ने बेरोजगारों का दो लाख दस हजार रुपये हड़प लिया है। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी निवासी बृजेश कुमार की मुलाकात गोंडा जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हतवा निवासी छोटेलाल से हुई। छोटेलाल ने विदेश भेजने की बात कह कर उन्हें झांसे में ले लिया। बृजेश ने खुद के साथ ही अपने एक मित्र से भी उसे रुपये दिला दिए। अब जालसाज न तो रुपये दे रहे हैं और न ही विदेश भेज रहा हैं। बृजेश ने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छोटेलाल, संतोष, अखिलेश, अजय निवासीगण हतवा मानिकपुर गोंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने कहा कि छानबीन की जा रही है।