जिले में मिले डेंगू के चार मरीज, अस्पताल में भर्ती

जनता दल यूनाइटेड की बैठक रविवार को सिचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में हुई। जिसमें सलेमपुर सलेमपुर में बस स्टेशन बनाए जाने की मांग की गई। इसके लिए शासन को मांग पत्र की प्रतिलिपि भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:02 PM (IST)
जिले में मिले डेंगू के चार मरीज, अस्पताल में भर्ती
जिले में मिले डेंगू के चार मरीज, अस्पताल में भर्ती

देवरिया: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में डेंगू की जांच में चार मरीजों की पुष्टि हुई है। रविवार को चारों मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। भर्ती चार मरीजों में तीन बाहर महानगरों से घूम कर आए हैं, जबकि एक मरीज जिले में रहकर भी संक्रमित हुआ है।

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। एक से दो मरीज डेंगू वार्ड से डिस्चार्ज हो रहे हैं तो तीन से चार मरीज भर्ती हो जा रहे हैं। बुखार डेस्क से रेफर मरीजों की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हो रही है। ऐसे में नगर पालिका रोड के रहने वाले भरत मद्धेशिया उम्र 40 वर्ष को बुखार नहीं छोड़ने पर जांच कराया तो डेंगू की पुष्टि हुई। रुस्तमपुर के रहने वाले रतन मिश्र उम्र 23 वर्ष अहमदाबाद गए थे। वहां से आने के बाद बीमार पड़े और उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। खुखुंदू क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के रहने वाले ऋषिकेश उम्र 35 वर्ष की भी तबीयत खराब है। जांच कराने पर डेंगू निकला। बघौचघाट क्षेत्र के कंठीपट्टी के रहने वाले आदित्य गोंड उम्र 17 वर्ष दिल्ली से घर आए हैं। उनकी तबीयत खराब हुई तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचके मिश्र ने कहा कि आज चार डेंगू के मरीजों को भर्ती किया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है।

सलेमपुर में बस स्टेशन बनाने की मांग

जनता दल यूनाइटेड की बैठक रविवार को सिचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में हुई। जिसमें सलेमपुर सलेमपुर में बस स्टेशन बनाए जाने की मांग की गई। इसके लिए शासन को मांग पत्र की प्रतिलिपि भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश प्रवक्ता सोमेश्वर सिंह ने कहा कि सलेमपुर बहुत ही पुरानी तहसील है। यहां बस स्टेशन की व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। डा.दिलीप मिश्र ने कहा कि जनता के हित में जल्द ही एक सभा कर जनता की आवाज को लखनऊ व दिल्ली तह पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम बढाने तथा बूथों को मजबूत करने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से विरेंद्र यादव, विश्वजीत मणि, विरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी