भूमि विवाद के आए चार मामले, निस्तारण एक भी नहीं

देवरिया में समाधान दिवस में वादों के निस्तारण की स्थिति आज भी लचर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM (IST)
भूमि विवाद के आए चार मामले, निस्तारण एक भी नहीं
भूमि विवाद के आए चार मामले, निस्तारण एक भी नहीं

देवरिया: समाधान दिवस जिले में दिखावा बन कर रह गया है। इसमें अधिकारी कर्मचारी रूचि नहीं ले रहे हैं। जिससे फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा है। सदर कोतवाली में एसएसआइ दीपक कुमार ने फरियाद सुनी। इस दौरान भूमि विवाद के चार मामले आए। जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

खुखुंदू थाने में थानाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी के संयोजन में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां फरियादी पहुंचे लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे फरियादियों को निराशा हाथ लगी। पंद्रह मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें पांच का निस्तारण हुआ।

सलेमुर में समाधान दिवस में मात्र एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली में तहसीलदार सतीश कुमार, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार व राजस्व विभाग के कर्मचारी जमें रहे।

भाटपाररानी सर्किल क्षेत्र के थानों में अधिकारियों की मौजूदगी में थाना दिवस आयोजित हुआ। 19 मामले आए इनमें एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। बरहज में तहसीलदार बंसराज राम की अगुवाई में सुनवाई हुई। चार मामले आए। यहां एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी