खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए पांच नमूने

देवरिया की खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:04 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:04 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए पांच नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए पांच नमूने

देवरिया: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के अलावा रुद्रपुर में छापामारी कर दुकानों से पांच नमूना लिया। सभी नमूनों को झांसी प्रयोगशाला भेज दिया। कार्रवाई के दौरान अन्य दुकानदारों में खलबली मची रही।

टीम ने शहर के जलकल रोड स्थित एक दुकान से पनीर का नमूना लिया। इसके बाद जमुना गली स्थित जनरल स्टोर की दुकान से आंवला लड्डू व सिघाड़ा के आंटे का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने रुद्रपुर में एक दुकान से पेड़ा का नमूना लिया। एक दुकान से खाद्य तेल का नमूना लिया। पिड़रा में एक दुकान से मूंगफली का नमूना लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेन्द्र, संदीप कुशवाहा, रंजन श्रीवास्तव, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल, अजीत कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

कटियारी में हुई विकास कार्यो की जांच

मंगलवार को भागलपुर विकास खंड के ग्राम सभा कटियारी में जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने विकास कार्यों की जांच की। टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे व सहायक अभियंता घनश्याम गुप्ता शामिल रहे।

टीम ने सुरेश तिवारी के शिकायती पत्र पर 2017-20 तक के विकास कार्यों आवास, नाली, सड़क, व हैंडपंप की जांच की। इसमें अनियमितता पाई गई। ऐसे भी कार्यों का भुगतान करा लिया गया जो धरातल पर हुए ही नहीं। जो विकास कार्य हुआ, वह भी आधा अधूरा पाया गया। मौके पर ग्राम प्रधान को बुलाने पर उन्होंने आने से मना कर दिया। अनूप पांडेय, राम नारायन तिवारी, रणजीत तिवारी, दिनेश तिवारी, मार्कण्डेय मिश्रा, बबलू तिवारी, वेद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी