बूथ जीतेंगे तभी मिलेगी सफलता: कृषि मंत्री

देवरिया में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
बूथ जीतेंगे तभी मिलेगी सफलता: कृषि मंत्री
बूथ जीतेंगे तभी मिलेगी सफलता: कृषि मंत्री

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी शंखनाद के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। शहर के भुजौली कालोनी में भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष सिंह के मकान पर रविवार को सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बैठक हुई।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उप चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर ध्यान दें। बूथ समितियों को सक्रिय करने की जरूरत है। हमारा सारा ध्यान बूथ पर केंद्रित होना चाहिए। बूथ को जीतकर ही हम चुनाव जीत सकते हैं।

उपचुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी ने कहा कि 28 सितंबर को देवरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की बैठक होनी है, जिसमें सभी मंडल पदाधिकारी, मंडल में रहने वाले जिले व मंडल के पूर्व पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव को हमको कैसे जितना है, इसको ध्यान में रखकर आगे की कार्ययोजना तैयार करनी है। गौरीबाजार मंडल की बैठक 11 बजे, बैतालपुर मंडल की बैठक एक बजे, देवरिया देहात की बैठक तीन बजे और नगर मंडल की बैठक छह बजे से होगी। पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, जितेंद्र प्रताप राव, अजय दूबे, संजय सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मणि, रामाशीष प्रसाद, कृष्णानाथ राय, रतनपाल सिंह, संजय पांडेय, रमेश वर्मा, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, दीपक वर्मा, अरविद पांडेय,भुवनेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी