राशन उपलब्ध कराने की लगा रहे गुहार

देवरिया में कंट्रोल रूम में 92 लोगों ने फोन कर सहायता मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 10:02 PM (IST)
राशन उपलब्ध कराने की लगा रहे गुहार
राशन उपलब्ध कराने की लगा रहे गुहार

देवरिया : लॉकडाउन में लोगों के घरों तक राशन, सब्जी व फल पहुंचाने के लिए विकास भवन व कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से लोग लगातार सहायता मांग रहे हैं। रविवार को किसी ने नाम राशन कट जाने की शिकायत की तो किसी ने बाहर फंसे परिवार के सदस्य को बुलाने के लिए व्यवस्था करने की मांग की। 92 लोगों ने फोन कर मदद मांगी।

सलेमपुर इचौना वार्ड के लालमुनि दूबे को राशन नहीं मिल रहा है। बरडीहा परशुराम की ऊषा देवी के राशन कार्ड से परिवार के दो लोगों का नाम कट गया है। गोपालपुर के संतोष कुमार यादव ने फोन किया कि सिवान से एक व्यक्ति आया और घूम रहा है। बरहज की माया देवी को राशन नहीं मिल रहा है। गौरीबाजार के सत्यम जायसवाल ने फोन किया लखनऊ केजीएमयू दवा लाने के लिए पास चाहिए। देवरिया के नवनीत सिंह लखनऊ में फंसे हुए हैं। आने के लिए पास मांग रहे हैं। इस दौरान सीआरओ अमृत लाल बिद, रामपाल यादव, भावेश त्रिपाठी, विमल पाल सिंह, आरपीस सिंह, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विकास भवन कंट्रोल रूम में अर्जुन डीहा निवासी अनिल सिंह ने कहा, पचास डिस्मिल भूमि है। चार वर्ष पूर्व तक राशन मिलता था। वर्तमान में नाम काट दिया गया है। गरुलपार के इरशाद के पास खाने की व्यवस्था नहीं है। न्यू कालोनी के गौरव गुप्ता का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। मेहरौना के विनय कुमार गौतम दिल्ली से आए है स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर पर रहने और खाने की व्यवस्था नहीं है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह, संतोष वर्मा, अनित कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी