रामजानकी मार्ग से टकराया बाढ़ का पानी

सरयू का उफान अब खतरनाक होता जा रहा है। चौबीस घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ का पानी रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM (IST)
रामजानकी मार्ग से टकराया बाढ़ का पानी
रामजानकी मार्ग से टकराया बाढ़ का पानी

देवरिया: सरयू का उफान अब खतरनाक होता जा रहा है। चौबीस घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ का पानी रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। अगर और पानी बढ़ा तो रामजानकी मार्ग पर दबाव पड़ेगा। पानी से घिरे गांवों के लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया।

रविवार को सरयू का जलस्तर 67.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 90 सेमी अधिक है। शनिवार को नदी 67.35 मीटर पर प्रवाहमान थी। नदी का उफान अपना दायरा फैलाता हुआ रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया। कपरवार, नौका टोना, रगरगंज व मेहियवां पश्चिम मार्ग तक पानी पहुंच गया है। खेतों में लगी फसलें जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। बाढ़ से घिरे गांवों के ग्रामीणों की मुश्किल में हर रोज इजाफा हो रहा है। विशुनपुर देवार में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है।

-----

सीडीओ ने लिया कछार क्षेत्र का जायजा

रुद्रपुर देवरिया: मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने दोआबा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और बचाव कार्य में तेजी लाने का मातहतों को निर्देश दिया। सीडीओ ने तिघरा-बेलवा जमींदारी बांध पर 15 अगस्त को रोपे गए 10000 पौधों को भी देखा। वर्तमान में भी पौधरोपण का कार्य ग्राम पंचायत तिघरा, लालपुर परसिया, भगवान माझा व बेलवा दुबौली द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने अपने सामने सभी पौधों में पानी डलवाया तथा सूखने से बचाने के लिए सख्त निर्देश दिया। जमींदारी बांध के जीरो प्वाइंट तिघरा से बेलवा तक का भी निरीक्षण किया। तटबंध पर बने रेनकट्स को भरने का भी जिम्मेदारों को निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत करहकोल व तिघरा में बन रहे इज्जत घर का निरीक्षण किया।

------

chat bot
आपका साथी