सरयू नदी लगातार बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ के पानी से घिरे 22 टोले

सरयू व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बाढ़ का पानी गांव की ओर फैल रहा है। भदिला प्रथम विशुनपुर देवार के 11 व परसिया देवार के आठ टोले कपरवार का कुबाईच टोला नौकाटोला राजपुर टोला पानी से घिर गया है। सरयू नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:13 PM (IST)
सरयू नदी लगातार बढ़ रहा जलस्तर,  बाढ़ के पानी से घिरे 22 टोले
सरयू नदी लगातार बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ के पानी से घिरे 22 टोले

देवरिया: सरयू व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बाढ़ का पानी गांव की ओर फैल रहा है। भदिला प्रथम, विशुनपुर देवार के 11 व परसिया देवार के आठ टोले कपरवार का कुबाईच टोला, नौकाटोला, राजपुर टोला पानी से घिर गया है। सरयू नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

नगर के ईदगाह से श्मशान घाट की तरफ जाने वाला मार्ग डूब गया है। रगड़गंज में जाने वाला मार्ग बाढ़ के पानी से डूब गया है। पटेल नगर में अख्तर अली के घर के सामने बाढ़ का पानी पहुंचने से वार्ड के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बरेजी पुलिया से होकर सरयू नदी का पानी अकूबा, देउबारी, कटियारी, गहिला, बढ़ौना, डेहरी गांव के किसानों की फसलों को डुबो दिया है। किसान अधपके धान की फसल को काटकर बचाने का प्रयास करने में जुटे हैं। सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.85 मीटर पर बह रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर बह रही है। 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कपरवर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पश्चिम टोला के कुटी के पास बाढ़ का पानी फैल गया है।

रामजानकी मार्ग से नौकाटोला, राजपुर में बाढ़ का पानी टकरा रहा है। तेलिया शुक्ल के पास बरेजी पुल से होकर सरयू नदी के बाढ़ का पानी देवबारी, गहिला डेहरी, बढ़ौना गांव की तरफ पहुंच गया है। जिससे किसानों की धान की फसल डूब गई है। देवबारी के तिलकराज, अजय पाल, अंकित पासवान, गहिला के उमाशंकर सिंह, छट्ठू प्रसाद, कटियारी के सुरेश तिवारी, विनय कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी से फसलें डूब गई हैं। अब धान की फसल का हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ल ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर घटने का संकेत मिल रहा है। मंगलवार से जलस्तर में कमी होनी शुरू हो जाएगी। लोगों के आवागमन के लिए पर्याप्त नाव लगाई गई हैं। जहां जरूरत है वहां सहायता पहुंचाई जा रही है। दस सेमी घटा राप्ती और गोर्रा का जलस्तर

दोआबा के लोगों के लिए राहत की खबर है। राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान नदियों के जलस्तर में दस सेंमी कमी दर्ज की गई है। राप्ती गेज प्वाइंट भेड़ी के समीप 68.55 मीटर और गोर्रा गेज प्वाइंट पिड़रा के समीप 68.10 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। रविवार की शाम राप्ती 68.65 और गोर्रा 68.05 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी।

chat bot
आपका साथी