बाढ़ चौकियां बनीं, तैनात हुए प्रभारी

क्षेत्र में घाघरा और राप्ती नदी के बढ़ रहे जलस्तर और बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र को दो सेक्टर में बांटा गया है। ग्यारह बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। सेक्टर अधिकारियों और बाढ़ चौकी प्रभारियों की तैनाती की गई है ताकि संभावित बाढ़ के खतरों से माकूल ढंग से निपटा जा सके। बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के लिए 134 नावों की व्यवस्था होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:27 AM (IST)
बाढ़ चौकियां बनीं, तैनात हुए प्रभारी
बाढ़ चौकियां बनीं, तैनात हुए प्रभारी

देवरिया : क्षेत्र में घाघरा और राप्ती नदी के बढ़ रहे जलस्तर और बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र को दो सेक्टर में बांटा गया है। ग्यारह बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। सेक्टर अधिकारियों और बाढ़ चौकी प्रभारियों की तैनाती की गई है, ताकि संभावित बाढ़ के खतरों से माकूल ढंग से निपटा जा सके। बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के लिए 134 नावों की व्यवस्था होगी।

बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बरहज तहसील क्षेत्र में श्री कृष्ण इंटर कालेज और मईल पशु चिकित्सालय को सेक्टर बनाया गया है। खंड विकास अधिकारी बरहज और भागलपुर को बाढ़ सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। श्रीकृष्ण इंटर कालेज सेक्टर में डिग्री कालेज, साधन सहकारी समिति पैना, प्राथमिक विद्यालय परसिया देवार, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर देवार, साधन सहकारी समिति महेन, हनुमान इंटर कालेज बराव, साधन सहकारी समिति कपरवार और पशु चिकित्सालय मईल सेक्टर में जूनियर हाई स्कूल मईल, बीजीएम इंटर कालेज भागलपुर, सतरांव इंटर कालेज, साधन सहकारी समिति मौना गढ़वा को बाढ़ चौकी बनाया गया है। बाढ़ चौकियों पर प्रभारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इन्हीं के जिम्में इन चौकियों और सेक्टर की जिम्मेदारी होगी। उपजिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बरसात और बाढ़ के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई। चौकियों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए है। आपातकाल में यह सभी संसाधनों का प्रबंध होगा। चिकित्सा सेवा, खाद्यान्न आदि का भी इंतजाम किया गया है।

chat bot
आपका साथी