घर छोड़कर हुए फरार मंदिर में लिए फेरे

देवरिया के महेन स्थित बाबा महेंद्रा नाथ मंदिर में अग्नि को साक्षी मान कर एक प्रेमी-प्रेमिका ने शादी कर ली। यह शादी पुलिस के प्रयास से हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:03 AM (IST)
घर छोड़कर हुए फरार मंदिर में लिए फेरे
घर छोड़कर हुए फरार मंदिर में लिए फेरे

देवरिया: बड़ी बहन के यहां आते-जाते बहन के देवर से युवती का प्रेम हो गया। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों छह माह के लिए घर छोड़ फरार हो गए। एक माह पहले गांव आए और परिजनों को शादी करने के लिए राजी करने में जुट गए।

पहले तो परिजन शादी से इन्कार करते रहे, लेकिन उनकी जिद के आगे मान गए। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर महेंद्रा नाथ मंदिर में सात फेरे ले लिया।

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती की बड़ी बहन की शादी बड़हलगंज कोतवाली के ओझौली में हुई है। बड़ी बहन के यहां युवती का हमेशा आना-जाना रहा। इस बीच उसका अपनी बहन के देवर से प्यार हो गया। परिजनों के शादी के लिए तैयार न होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद थाने में ही पंचायत हुई।

chat bot
आपका साथी