सिर पर वार करने के बाद काटे गए थे महिला के अंग

देवरिया में आठ दिन पहले हुई थी महिला की हत्या।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
सिर पर वार करने के बाद काटे गए थे महिला के अंग
सिर पर वार करने के बाद काटे गए थे महिला के अंग

देवरिया: सलेमपुर कोतवाली के ग्राम मनिहारी के समीप तीन दिन पहले बाग में महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि महिला के सिर पर पहले वार किया गया था। इसके बाद उसके हाथ, सिर व पैर काटे गए। तीन दिन बाद भी कोतवाली पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी थी।

महिला का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला इस क्षेत्र की नहीं है। इसलिए कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। महिला की हत्या कही और की गई है और यहां शव लाकर रख दिया गया है। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने कहा कि शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।

chat bot
आपका साथी