एसबीआइ के एटीएम में लगी आग, दो दिन पूर्व रखे गए थे दस लाख

भारतीय स्टेट बैक शाखा भटनी का एटीएम शनिवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से जल गया। एटीएम में दो दिन पूर्व शुक्रवार को दस लाख रुपये रखे गए थे। रविवार की देर शाम तक मशीन नहीं खोला जा सका था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:43 PM (IST)
एसबीआइ के एटीएम में लगी आग, दो दिन पूर्व रखे गए थे दस लाख
एसबीआइ के एटीएम में लगी आग, दो दिन पूर्व रखे गए थे दस लाख

देवरिया: भारतीय स्टेट बैक शाखा भटनी का एटीएम शनिवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से जल गया। एटीएम में दो दिन पूर्व शुक्रवार को दस लाख रुपये रखे गए थे। रविवार की देर शाम तक मशीन नहीं खोला जा सका था। जिसके चलते रुपये के नुकसान होने की जानकारी का पता नहीं चल सका है।

उपनगर के विकास रोड पर एसबीआइ शाखा के बगल में एटीएम लगा है। रात करीब 11 बजे एटीएम में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ के साथ एटीएम मशीन धू-धूकर जलने लगा। कुछ लोगों ने एटीएम में आग की लपट देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विद्युत विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद आग बुझाने में लोग लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने से एटीएम जला है। मामले की जांच की जा रही है। शाखा प्रबंधक आसिफ इकबाल ने बताया कि मशीन की कीमत करीब चार लाख रुपये है। दो दिन पूर्व दस लाख रुपये रखे गए थे। अभी मशीन को खोला नहीं गया है। खोलने के बाद पता चलेगा कि कितने की क्षति हुई है।

सोखा के झांसे में आकर गंवा दिए लाखों रुपये

सकरापार बुजुर्ग निवासी शीला सिंह पत्नी जितेंद्र कुमार ने सोखा के बहकावे में आकर अपनी लाखों की संपत्ति गवा दी है। महिला ने पुलिस अधीक्षक के सामने पति के साथ जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि पति वर्ष 1996 से दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। वह घर पर बच्चों का पालन पोषण व गृहस्थी संभालती है। पति ने महिला के नाम से गोरखपुर व देवरिया में तीन स्थानों पर भूमि खरीदा था। बच्चों की परवरिश अन्य कार्य के लिए हर माह खर्च भी देते हैं। इसी बीच तबीयत खराब होने व मायके के कुछ लोगों के समझाने पर इलाज के लिए महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा गांव निवासी एक सोखा के पास जून 2020 में चली गई। सोखा ने इलाज के दौरान अपने वश में कर 3.60 लाख मूल्य के गहने देवरिया में एक आभूषण की दुकान पर गिरवी रखवा दिया। चार पहिया वाहन खरीदने के नाम पर एक लाख ले लिया। सोखा ने बरपार गांव के निकट 18 एयर भूमि अपनी मां के नाम करवा लिया।

chat bot
आपका साथी