जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की मुश्किलें बरकरार

जला अस्पताल की पीआइसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में बीमार बच्चों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल यह है कि यहां गंभीर मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला अभी भी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM (IST)
जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की मुश्किलें बरकरार
जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की मुश्किलें बरकरार

देवरिया: जिला अस्पताल की पीआइसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में बीमार बच्चों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल यह है कि यहां गंभीर मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला अभी भी जारी है। जिले में डेंगू समेत कालाजार भी मरीजों को परेशान कर रहा है। इसके भी मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं। जिससे परेशानी बढ़ती जा रही है। उधर पआइसीयू में भर्ती बीमार बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां दवाओं का जहां संकट बरकरार है वहीं भर्ती मरीजों का काफी दु‌र्व्यवस्था के बीच इलाज किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचके मिश्र ने बताया कि पीआईसीयू के सभी बेड फुल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उस समय हो रही है जब एक ही साथ कई गंभीर मरीज पीआइसीयू में आ जा रहे हैं। मरीजों को भर्ती कर उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है। अधिकांश दवाएं उपलब्ध हैं। पीआइसीयू में गंभीर मरीज हर रोज हो रहे भर्ती

जिला चिकित्सालय की पीआइसीयू में हर रोज बुखार व वायरल फीवर के मरीज भर्ती हो रहे हैं। हाल यह है कि 15 बेड पीआइसीयू पर 25 मरीज भर्ती हैं। एक से दो मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं तो दो से तीन भर्ती के लिए चले आ रहे हैं। यहां भर्ती मरीजों को सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। बिजली गायब रहने से हाथ के पंखा के सहारे मरीजों को रहना पड़ रहा है। पैथालाजी की जांच में मिले दो डेंगू मरीज

जिला अस्पताल की पैथालाजी में डेंगू के कुल 28 मरीजों की जांच की गई। जिसमें राजन 23 वर्ष व अजीत तिवारी उम्र 18 वर्ष की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई। इन दोनों के पता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। जिले में अभी तक डेंगू के 36 मरीज मिल चुके हैं। बनकटा में मिला कालाजार का मरीज, जिला अस्पताल में भर्ती

जिले में कालाजार के मरीजों के मिलने का भी सिलसिला जारी है। बनकटा विकास खंड के जगदीशपुर गांव निवासी रमाशंकर में कालाजार की पुष्टि हुई है। उन्हें बनकटा से जिला चिकित्सालय के कालाजार वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। बनकटा में इस वर्ष अभी तक अकेले आठ कालाजार के मरीज निकल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी