साधन सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने पर किसानों का हंगामा

पथरदेवा देवरिया साधन सहकारी समिति पथरदेवा पर किसानों ने मंगलवार को यूरिया नहीं मिलने प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 11:13 PM (IST)
साधन सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने पर किसानों का हंगामा
साधन सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने पर किसानों का हंगामा

पथरदेवा, देवरिया: साधन सहकारी समिति पथरदेवा पर किसानों ने मंगलवार को यूरिया नहीं मिलने पर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि कुछ किसानों को ही यूरिया दिया गया। जिसके चलते अधिकतर किसान वंचित रह गए। वितरण में सचिव ने गड़बड़ी की है। साथ ही अधिक कीमत वसूला है।

पथरदेवा क्षेत्र के गांवों के किसान यूरिया खाद की किल्लत से परेशान हैं। किसानों को उनकी आवश्यकता के हिसाब से यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसान फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जता रहे हैं। कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति पर सुबह से किसान लाइन में खड़े थे। सचिव ने करीब 140 बोरी यूरिया का वितरण किया। इसके बाद वितरण बंद कर दिया। जिसके चलते अधिकतर किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पाई। किसानों का आरोप है कि दो सौ से अधिक बोरी यूरिया गोदाम में उपलब्ध था लेकिन चहेतों को यूरिया देने के लिए

सचिव ने रखा था। पथरदेवा के रामगढ़ी सिंह, नेरुआरी के अच्छेलाल व महुअवा बुजुर्ग के किसान हरिलाल आदि का कहना है कि सुबह से लाइन में लगे थे। जिन किसानों को दस बोरी यूरिया की जरूरत थी, उनको मात्र एक बोरी यूरिया दी गई। इसके बाद कहा गया कि खाद खत्म हो गया है। किसानों से 280 रुपये प्रति बोरी लिया गया। जबकि 266 रुपये मूल्य निर्धारित है।

एआर कोआपरेटिव अजय कुमार ने बताया कि यूरिया खाद की रैक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आ गई है। अब खाद की किल्लत नहीं है। निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेने के मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी