प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गोरखपुर जाएंगे किसान

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों को जाकर खाद कारखाना के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जनपद के किसान प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गोरखपुर जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:01 PM (IST)
प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गोरखपुर जाएंगे किसान
प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गोरखपुर जाएंगे किसान

देवरिया: भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों को जाकर खाद कारखाना के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जनपद के किसान प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गोरखपुर जाएंगे।

रामपुर कारखाना के चांदपाली व विशुनपुर कला में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किसानों से मुलाकात की। उन्हें सात दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर खाद कारखाना का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सरकार अन्नदाताओं की खुशहाली व समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खाद कारखाना के खुलने से प्रदेश के अंदर खाद भरपूर उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि खाद कारखाना खुलने से अन्नदाताओं को खुशहाली मिलेगी। इसलिए किसान प्रधामनंत्री को धन्यवाद देने के लिए गोरखपुर चलेंगे। किसान मोर्चा के गौरीबाजार मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर में किसानों को आमंत्रित किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों व किसानों की खुशहाली के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्र, कमलेश मौर्य, कृष्ण मोहन उपाध्याय, गिरिजेश शाही गुड्डू, दिवाकर यादव, रमेश यादव, अखिलेश मिश्र, रितेश शर्मा, सुरेंद्र चौरसिया, नसीम मंसूरी, हरदेव सिंह, भीष्म निषाद, भागवत निषाद, रामदरश निषाद, संतराज मौर्य, राजू मिश्र उपस्थित रहे। पीएम की रैली के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई। जिसमें सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली में लोगों को गोरखपुर ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारी सौंपी गई। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वे पूर्वांचल को खाद कारखाना एवं एम्स समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए सभी लोग जुट जाएं। प्रधानमंत्री पूर्वांचल को विकास की सौगात देने आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जागरूक किया। मण्डल प्रभारी रामदास मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल व संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर विनय पांडेय, सम्पूर्णानन्द गुप्ता,अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी