फणींद्रनाथ बने तहसील बार संघ के अध्यक्ष

तहसील बार संघ रुद्रपुर के पदाधिकारियों का चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें फणींद्रनाथ पांडेय अध्यक्ष, रणवीर ¨सह महामंत्री चुने गए। कुल पड़े मतों में अध्यक्ष पद के लिए फणींद्रनाथ पांडेय को 39, ब्रज बिहारी पांडेय 22 और अनिल द्विवेदी को 6 मत मिले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:37 PM (IST)
फणींद्रनाथ बने तहसील बार संघ के अध्यक्ष
फणींद्रनाथ बने तहसील बार संघ के अध्यक्ष

देवरिया : तहसील बार संघ रुद्रपुर के पदाधिकारियों का चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें फणींद्रनाथ पांडेय अध्यक्ष, रणवीर ¨सह महामंत्री चुने गए। कुल पड़े मतों में अध्यक्ष पद के लिए फणींद्रनाथ पांडेय को 39, ब्रज बिहारी पांडेय 22 और अनिल द्विवेदी को 6 मत मिले। महामंत्री पद के लिए रणवीर ¨सह को 25, विश्वविजय मल्ल को 29 और विनोद को 5 मत मिले। इसके अलावा सत्यानंद पांडेय कोषाध्यक्ष, सुरेश यादव कनिष्ठ मंत्री, जैनेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवंत कुमार ¨सह कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। उनके सम्मान प्राप्त कभी आंच नही आएगी। साथ ही वादकारियों के लिए भी संघ कार्य करता रहेगा। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के परशुराम मिश्र, राजशरण ¨सह, रमेशचंद्र मणि, नागेंद्र राव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी