कड़ी सुरक्षा में चार कक्षों में रखे जाएंगे ईवीएम

देवरिया के जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने दी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST)
कड़ी सुरक्षा में चार कक्षों में रखे जाएंगे ईवीएम
कड़ी सुरक्षा में चार कक्षों में रखे जाएंगे ईवीएम

देवरिया, जेएनएन। सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान में एक सप्ताह बचा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया मतदान के बाद ईवीएम महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बने मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

ईवीएम रखने के लिए कक्ष संख्या एक, दो, तीन व चार को बनाया गया है। 10 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए हाल नंबर एक व दो का उपयोग किया जाएगा। मतगणना के लिए 15 टेबुल लगाए जाएंगे।

मतगणना 10 नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी। तीन नवंबर को स्ट्रांग रूम सील करते समय प्रत्याशी व अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। अपनी पहचान के लिए स्ट्रांग रूम के दरवाजे व खिड़कियों पर अपनी सील लगा सकते हैं। मतगणना होने तक निगरानी के लिए अभिकर्ता तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता को स्ट्रांग रूम के सबसे बाहर की परिधि में रहने की अनुमति होगी। पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी की भी व्यवस्था रहेगी। मानिटर पर अभिकर्ता स्ट्रांग रूम देख सकते हैं। निगरानी के लिए तैनात व्यक्तियों को रिटर्निंग अफसर से परिचय पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा। चार नवंबर को सुबह 11 बजे मतदाता रजिस्टर 17 ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा के समय व 10 नवंबर को मतगणना के दिन सुबह आठ बजे स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय भी अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। स्ट्रांग रूम को प्रेक्षक, रिटर्निंग अफसर, पुलिस अधीक्षक व अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मौजूदगी में खिड़की व दरवाजे सील किए जाएंगे। मतगणना तक कड़ी चौकसी रहेगी।

chat bot
आपका साथी