भाजपा की झूठ से देश का हर नौजवान परेशान : रामसुंदर दास

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में मुख्य सचेतक रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि भाजपा ने पिछली लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके सत्ता पर काबिज हो गई। अगर इस बार चूक गए तो दोबारा सत्ता में आ जाएगी। भाजपा की झूठ से आज देश का हर नौजवान परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार दाम पर अंकुश लगाने की बजाय असहाय बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:30 PM (IST)
भाजपा की झूठ से देश का हर नौजवान परेशान : रामसुंदर दास
भाजपा की झूठ से देश का हर नौजवान परेशान : रामसुंदर दास

देवरिया : समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में मुख्य सचेतक रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि भाजपा ने पिछली लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके सत्ता पर काबिज हो गई। अगर इस बार चूक गए तो दोबारा सत्ता में आ जाएगी। भाजपा की झूठ से आज देश का हर नौजवान परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार दाम पर अंकुश लगाने की बजाय असहाय बनी हुई है।

श्री निषाद रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में थोड़ी सी चूक की वजह से सपा हार गई। प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले के किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न हुआ तो प्रशासन को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि अगर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने में कोई बीएलओ हीलाहवाली करता है तो उसकी हम लोगों को दें। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दयाशंकर यादव तथा संचालन मु.इस्माइल अंसारी ने किया। इस दौरान भटनी के दर्जन भर युवाओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक को हृदय नारायण जायसवाल, शोभा यादव, राजेंद्र प्रसाद, दयाशंकर यादव, राजेश जायसवाल, राजेश यादव, रामअधार यादव, धर्मदेव यादव, राजू मद्धेशिया, डा.दिलीप यादव, हरेराम यादव, केडी यादव, जनार्दन पांडेय, मु.लतीफ खां आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सुरेंद्र यादव, अनूप ¨सह, विजय यादव, सचिन यादव, श्याम बहादुर भारती, जगदंबा यादव, संतोष मिश्रा, मैनेजर शर्मा, शुभम पांडेय, रामनिवास यादव, कैश सिद्दीकी, अवधेश यादव, योगेंद्र ¨सह यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी