त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति थे पं.दीनदयाल: सुरेश

क्षेत्र के भठवां तिवारी में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा नेता रफी अहमद की अध्यक्षता में मनाई गई। संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। वे आजीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM (IST)
त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति थे पं.दीनदयाल: सुरेश
त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति थे पं.दीनदयाल: सुरेश

देवरिया: क्षेत्र के भठवां तिवारी में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा नेता रफी अहमद की अध्यक्षता में मनाई गई। संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। वे आजीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहे। देश के लिए दिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंडित जी सादा जीवन उच्च विचार के हिमायती थे। वे कहते थे कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने अंत्योदय के विचार का प्रतिपादन किया। आज देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पंडित जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत दर्जनों योजनाओं के माध्यम से सरकार गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्?नशील है।

यहां मुख्य रूप से काशी शर्मा, हृदया गुप्त, संजय कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, स्वामीनाथ चौहान, विनय गुप्त, डा.टुनटुन कुशवाहा, अजय प्रजापति, त्रिगुणानंद तिवारी, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी