दोआबा में नदियों का जलस्तर कम होते ही कटान शुरू

दोआबा में राप्ती और गोर्रा का उच्चतम स्तर से जलस्तर कम होते ही कटान शुरू हो गई है। दोआबा के लोग पहले नदियों के जलस्तर बढ़ने से परेशान थे। अब उन्हे कटान की चिता सता रही है। जैसे-जैसे नदियों का जलस्तर कम हो रहा है उसी अनुपात में कटान भी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:11 AM (IST)
दोआबा में नदियों का जलस्तर कम होते ही कटान शुरू
दोआबा में नदियों का जलस्तर कम होते ही कटान शुरू

देवरिया: दोआबा में राप्ती और गोर्रा का उच्चतम स्तर से जलस्तर कम होते ही कटान शुरू हो गई है। दोआबा के लोग पहले नदियों के जलस्तर बढ़ने से परेशान थे। अब उन्हे कटान की चिता सता रही है। जैसे-जैसे नदियों का जलस्तर कम हो रहा है उसी अनुपात में कटान भी शुरू हो गई है। नदियों की कटान से तटबंधों का तटवर्ती इलाके की भूमि भी नदी में विलीन होती जा रही है। नदियां तिघरा-मराक्षी , नकइल-सेमरौना,पिड़रा भुसउल, पचलड़ी-पलिया, पिड़री सहित अन्य तटबंधों के किनारे कटान कर रही है। इसके अलावा जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों पिड़राघाट,रतनपुर, नरायनपुर औराई, बहोरादलपतपुर, ईश्वरपुरा, बेलुआरघाट, करनपुरा, मांझानरायन, बनकटी, भेड़ी, सिलहटा, शीतल मांझा, गायघाट सहित एक दर्जन गांवों के किनारे भी नदियां कटान कर रही हैं। गोर्रा के किनारे नरायनपुर औराई और बहोरादलपतपुर के राजू, दयानंद, तूफानी साहनी दिग्विजय सिंह, शंकर साहनी, मुन्ना, रामसजीवन, कोमल साहनी दीनानाथ साहनी के घर का काफी हिस्सा नदी में विलीन हो चुका है। एसडीएम संजीव उपाध्याय ने बताया कि नदियों से हो रही कटान पर नजर रखी जा रही है। बचाव के लिए निरोधात्मक उपाय किए जाएंगे। सुरक्षा की अनदेखी,क्षमता से अधिक लोग हो रहे नाव पर सवार

सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी द्वारा नाव का संचालन शुरू नहीं किया गया है। जिसे लोग निजी नाव से सुरक्षा की अनदेखी कर क्षमता से अधिक सवार हो नदी का सफर करने के लिए विवश हैं। लोगों को आवागमन के लिए घंटों तट पर नाव का इंतजार करना पड़ रहा है। निजी नाव चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सरयू नदी बाढ़ में आने के बाद से पीडब्ल्यूडी प्रशासन ने इंजन युक्त नाव का संचालन बंद कर दिया था। जिसके बाद से लोग निजी नाव से नदी पार आ जा रहे हैं। सरयू नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी प्रशासन नाव का संचालन शुरू नहीं किया है। परसिया देवार, विशुनपुर देवार, मधुबन, सूरजपुर, बरहज क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग नाव से नदी का सफर करते हैं। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इंजन युक्त चुनाव का संचालन करने के लिए कहा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अखिलेश राम ने बताया कि जलस्तर कम हो गया है। एक-दो दिन में नाव का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। जल स्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा कारणों से संचालन बंद किया गया था।

chat bot
आपका साथी