बापू व शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर

जिले में जगह-जगह महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। लोगों ने बापू व शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 12:02 AM (IST)
बापू व शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर
बापू व शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर

देवरिया: जिले में जगह-जगह महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। लोगों ने बापू व शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास में रामरक्षा दुबे व अनिल त्रिपाठी ने गांधी व शास्त्री के बारे में बच्चों को जानकारी दी। खुखुंदू संवाददाता के अनुसार, नेहरू युवा केंद्र की तरफ से खुखुंदू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लार संवाददाता के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह के नेतृत्व में सीएचसी में सफाई अभियान चलाया गया। मरीजों में फल बांटा गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज से पिपरा चौराहा होते हुए शहीद हरेराम सिंह के प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकाला। भलुअनी संवाददाता के अनुसार, ब्लाक परिसर में बीडीओ आलोकदत्त उपाध्याय की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख छट्ठू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अभयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गोविद यादव, थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सदानंद संस्कृत महाविद्यालय बेलासपुर में संस्थापक अंगद तिवारी ने बापू व शास्त्री को याद किया। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम ध्रुव शुक्ला, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार करण सिंह, नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष संजय गुप्ता व ईओ प्रमोद गुप्ता ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया। भाजपा नेता सभाकुंवर की अगुवाई में दुर्गा मंदिर परिसर की सफाई की गई। बापू कृषक इंटर कालेज कड़सरवा बुजुर्ग में कवि मकसूद अहमद भोपतपुरी, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने विचार व्यक्त किए। एमजी पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक लालजी सिंह ने पुष्प अर्पित किया। बरहज संवाददाता के अनुसार, नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रशासक सीआरओ अमृत लाल बिद, प्रभारी इओ एसडीएम सुनील कुमार सिंह, बीआरडीबीडी पीजी कालेज में प्राचार्य डा. अजय मिश्र ने ध्वजारोहण किया। तहसील कार्यालय में एसडीएम संजीव यादव ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक संसाधन केंद्र बरहज पर बीईओ लक्ष्मी नारायण, भलुअनी में बीईओ शैलेंद्र कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर में अमरेंद्र गुप्त, विदेश्वर गिरी ने ध्वजारोहण किया। हर्ष चंद्र इंटर कालेज में प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय, हिदी साहित्य परिषद पर ओमप्रकाश तिवारी, बस स्टेशन कैंप कार्यालय पर पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय पर जयंती मनाई गई। इस दौरान मुज्जफर हुसैन मंसूरी, मनोज राव आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम संजीव उपाध्याय, कोतवाली में सीओ अंबिका राम, ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख उषा पासवान, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष लालमति शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सलेमपुर संवाददाता के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मंदिर परिसरों व मुख्य मार्गों की सफाई की। इस मौके पर विधायक काली प्रसाद, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे। गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी