धान में नमी की वजह से खरीद की रफ्तार धीमी

धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार अभी धीमी है। इसकी वजह खेतों में नमी का होना है। सूखा हुआ धान किसान अभी नहीं ला रहे हैं। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र पर कुल 1410 क्िवटल धान की खरीद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:36 PM (IST)
धान में नमी की वजह से खरीद की रफ्तार धीमी
धान में नमी की वजह से खरीद की रफ्तार धीमी

देवरिया: धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार अभी धीमी है। इसकी वजह खेतों में नमी का होना है। सूखा हुआ धान किसान अभी नहीं ला रहे हैं। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र पर कुल 1410 क्िवटल धान की खरीद हुई है। इसी तरह हरनाडीह में नेफेड के क्रय केंद्र पर 760 क्विंटल धान ही अब तक खरीदा गया है।

केंद्र प्रभारी जयराम मिश्र का कहना है कि निचला इलाका है, खेतों में कीचड़ पानी है, इस वजह से ठीक से सूखा हुआ धान किसान केंद्र पर नहीं ला रहे हैं। उधर व्यापारी नम धान भी खरीद लेते हैं, किसानों को खाद बीज एवं जुताई के लिए एडवांस पैसे भी दे देते हैं। इसलिए किसान कम मूल्य पर भी व्यापारियों को धान बेच देते हैं। साधन सहकारी समिति अमाव के बिलासपुर स्थित क्रय केंद्र पर भी 1140 क्विंटल धान की खरीद हुई है, वहीं सरकारी क्रय विक्रय समिति करुअना के क्रय केंद्र पर 1260 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित नहीं है फिर भी धान खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। रामपुर कारखाना में 15 व तरकुलवा में 1400 क्विंटल खरीदारी

रामपुर कारखाना: विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित हाट शाखा केंद्र के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंद्रह हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 23 किसानों से अब तक 1500 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। अन्य केंद्र महज खरीदारी के नाम पर कोरम पूरा कर रहे हैं। तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र में भी हाट शाखा क्रय केंद्र को छोड़कर के अन्य केंद्रों पर धान की खरीदारी भगवान भरोसे है। तरकुलवा हाट शाखा क्रय केंद्र के प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि 10 हजार क्िवटल खरीदारी का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 35 किसानों से 1400 क्िवटल खरीदारी की गई है। खरीदारी बढ़ाने के लिए पंजीकृत किसानों को दूरभाष पर सूचना देकर के उन्हें क्रय केंद्र पर धान लाने की सूचना भी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी