डा. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता देवरिया डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर से लेकर ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM (IST)
डा. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
डा. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, देवरिया: डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रशासनिक अमले के अलावा भाजपा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों ने डा. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला एवं सीआरओ अमृत लाल बिद ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके कृतित्व आदर्शो को याद किया। विकास भवन के गांधी सभागार में बाबा साहेब के चित्र पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ब्लाक कांग्रेस भटनी के तत्वावधान में आयोजित डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्य प्रताप अंशु, सोहन मिश्र आदि उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती हर बूथ पर मनाई। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया देहात मंडल के पिपरपाती और इजरही बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, देहात मंडल अध्यक्ष राजन यादव, मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बाबा साहब को नमन किया। उधर भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर जिला सपा कार्यालय, बांस देवरिया में धूमधाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, उमाशंकर यादव, व्यास यादव, मुनिवर मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक यादव पूर्व चेयरमैन आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव मुराद अली वेग ने किया।

डा. आंबेडकर मिशन महासंघ के संयोजन में सुभाष चौक पर कोविड का ध्यान रखते हुए डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। रविदास मंदिर परिसर में राम दयाल प्रसाद की अध्यक्षता में डा. आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व अपर विकास अधिकारी जिला पंचायत बलिराम, महेन्द्र प्रताप आंबेडकर, सूबेदार वसंत कनौजिया, सुवाष राय, जवाहर लाल बरनवाल, नागेन्द्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र आदि ने संबोधित किया। राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित कर डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।

बरहज संवाददाता के अनुसार ग्राम लहछुआ स्थित दानोवीर बाबा परिसर में बुधवार को भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। यहां पूर्व प्रवक्ता रामजी यादव, पूर्व डायरेक्टर कृषि विभाग भारत सरकार विदेशी प्रसाद पासवान, कटेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य मंगल मणि त्रिपाठी, रामश्रृंगार पांडेय, रामाश्रय यादव मौजूद रहे।

विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम गोठार शूलपुर के प्राथमिक विद्यालय गोठा रसूलपुर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। सहायक अध्यापक श्रीप्रकाश भाटिया, प्रधानाध्यापक शिवलाल चौहान, श्री प्रकाश भाटिया, रजनीश कुमार, विजय लक्ष्मी सिंह मौजूद रहे। चित्र पर पुष्प अर्पित किया

रुद्रपुर: उपनगर के सतासी इंटर कालेज में डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। बीएन कुशवाहा, प्रमोद यादव, सतीश चंद्र पांडेय, राजीव आदि मौजूद रहे।

-----

डा. आंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक

गौरीबाजार: डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गौरीबाजार विकास खंड के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि डा. आंबेडकर जीवन पर्यन्त सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहे।

---

घांटी बाजार: स्थानीय कर्मयोगी श्रीपत्ति बाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश राय ने संबोधित किया। संचालन अजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रेमनारायण गुप्ता, सोमेश्वर नाथ तिवारी बबुआ जी, शैलेश सहाय, अरुण गुप्ता बूथ अध्यक्ष ,बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी