सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू व छोटी गंडक नदी में लोगों ने श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई। इस दौरान दान-पुण्य किया। नदी घाटों पर मेला लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस की तैनाती रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:02 PM (IST)
सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

देवरिया: शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू व छोटी गंडक नदी में लोगों ने श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई। इस दौरान दान-पुण्य किया। नदी घाटों पर मेला लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस की तैनाती रही।

बरहज संवाददाता के अनुसार, सरयू नदी में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजन के बाद दानकर पुण्य के भागी बने। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ही स्नानार्थियों का आगमन शुरू हो गया था। भोर से शुरू हुआ स्नान शाम तक जारी रहा। सरयू स्नान को नगर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयू थानाघाट, जहाजघाट, सीताघाट, तिवारीपुर, गौरा, कपरवार संगम तट, पैना सतीहड़ा घाट पर हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। गरीबों में अन्न, वस्त्र, नकद दान किए। गुरुवार की शाम से ही सीमावर्ती बिहार प्रांत सहित देवरिया, कुशीनगर जनपदों के लोगों का बरहज में आना शुरू हो गया था। भोर से हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, सरयू मइया के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं और प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया। श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीदारी

बरहज: मेले में स्नान को आई महिला श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार सुहाग का प्रतीक सिदूर, चूड़ी, बिदिया की जमकर खरीदारी की। प्रसाद के रूप में लाई, चना, गट्टा भी खूब बिका। सरयू तट से लेकर पुल तक मार्ग के दोनों ओर दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। बच्चों ने जलेबी, चाट, पकौड़े और खिलौने का आनंद उठाया। बरहज में रहा सुरक्षा का इंतजाम

स्नान को देखते हुए बरहज के रुद्रपुर रोड तिराहा जयनगर, पेट्रोल पंप चौराहा, देवरिया रोड और पैरा रोड में बैरिकेडिग कर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान सीओ देवानंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घाट पर तैनात रहे। नदी में बोर्ड के साथ पीएसी की तैनाती रही। भागलपुर में भी सरयू नदी में लोगों ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की भोर से ही भागलपुर में सरयू नदी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया तो दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान किया। यहां मेले का आयोजन किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस तैनात रही। भागलपुर सरयू नदी में डुबकी लगाने के लिए गुरुवार की शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं को रात में ठहरने की व्यवस्था की गयी थी। एक दिन पूर्व से ही भागलपुर के बीजेएम इंटर कालेज के मैदान में झूला, चकरी के अलावा खिलौने एवं खाने पीने की दुकानें सजी थीं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के तौर पर सरयू घाट पर रस्सी से बैरीकेडिग कर नाव की व्यवस्था की गयी थी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गो-दान किया। घाटों पर दान-पुण्य करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा पिडी व नदौली में सरयू तो पयासी, नदावर घाट, भटनी के जलपा माई मंदिर घाट पर छोटी गंडक नदी में डुबकी लगाई। देसही देवरिया संवाददाता के अनुसार हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी तट पर स्नान किया। पथरदेवा संवाददाता के अनुसार बघौचघाट के भगवान दास घाट पर स्नान व दान दिया। रामपुर कारखाना संवाददाता के अनुसार महुआपाटन घाट पर भी लोगों ने छोटी गंडक नदी में डुबकी लगाई। रुद्रपुर, मदनपुर, एकौना संवाददाता के अनुसार लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान किया। घाटों पर मेले का आयोजन किया गया था।

chat bot
आपका साथी