तेजस्विनी के सिर सजा मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड 2018 का ताज

साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड साउथ अफ्रीका 2018 का ताज भारत का प्रतिनिधित्व कर रही देवरिया की बेटी तेजस्विनी ¨सह शनिवार की रात अपने नाम कर लीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM (IST)
तेजस्विनी के सिर सजा मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड 2018 का ताज
तेजस्विनी के सिर सजा मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड 2018 का ताज

देवरिया: साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड साउथ अफ्रीका 2018 का ताज भारत का प्रतिनिधित्व कर रही देवरिया की बेटी तेजस्विनी ¨सह शनिवार की रात अपने नाम कर लीं। शनिवार की देर रात जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में फाइनल का आयोजन किया गया। तेजस्विनी 45 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह उपलब्धि भारत को दिलाने में सफल रही। सूचना गांव आने के बाद परिवार के साथ ही गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव ¨सह की पौत्री तेजस्विनी के सिर से 22 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मिसेज ग्लोबल व‌र्ल्ड साउथ अफ्रीका 2018 पांच दिनों तक चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर चरण में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपना लोहा मनवा दिया। कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा-कृष्ण का समागम एक साथ देखने को मिला, वहीं भारतीय घाघरे में पूरे देश के हर राज्य की खास कला को पिरोया, भव्य स्टेज पर टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति से सजे कथक व भरतनाट्यम पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी के तालियां बटोरने में कामयाब रही। शनिवार की रात तेजस्विनी के बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें ताज मिला। जैसे ही स्क्रीन पर विजेता के रूप में भारत का नाम आया, उस कार्यक्रम में इंडिया-इंडिया का नारा गूंज उठा।

पिछले साल यह प्रतियोगिता रसिया में आयोजित किया गया था और 2017 की विजेता साउथ अफ्रीका की सस्किया रही थी। यह प्रतियोगिता मिस्टोन द्वारा आयोजित किया जाता है।

---------------

कैंसर पीड़ितों को लेकर गंभीर हैं तेजस्विनी

जागरण से दूरभाष पर बातचीत करने के दौरान तेजस्विनी ¨सह ने इस सफलता का श्रेय अपनी मां निर्मला ¨सह को दिया है। उनका कहना है कि बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना उनकी मां का रहा है। वह आर्गेनिक ग्रीन नाम से हर्बल उत्पाद की कंपनी चलाती हैं। इस शानदार जीत के बाद तेजस्विनी अपना पूरा समय कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए प्राकृतिक इलाज की खोज पर काम करेंगी। वर्तमान में वह मैनेजमेंट के छात्रों के लिए पूरे विश्व भर के नामी लेखकों द्वारा लिखी जा रही किताब 'द शि¨फ्टग गोल्स पोस्ट टेक्नोलाजी व मैनेजमेंट ट्रेंड्स के अहम चैप्टर Xह्नह्वश्रह्ल;अपक¨मग ट्रेंड्स आन हर्बल नैचुरल हेल्थ एंड ब्यूटी ग्लोबल इंडस्ट्रीXह्नह्वश्रह्ल; लिखेंगी। इस लेखक समूह में तेजस्विनी सबसे कम आयु की लेखिका हैं।

--------------------

इसी साल मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का भी जीत चुकी हैं खिताब

तेजस्विनी ¨सह की तमन्ना थी कि वह सौंदर्य की क्षेत्र में एक मुकाम हासिल करे। मेहनत व लगन ने यह सपना भी उनका पूरा हुआ। तेजस्विनी ¨सह जनवरी 2018 में ¨सगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

--

chat bot
आपका साथी