देवरिया के अमर मणि व शशांक का भारतीय टीम में चयन

देवरिया के दो हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। जनपद के जमुआ निवासी अमर मणि त्रिपाठी पुत्र जनार्दन मणि त्रिपाठी व भटनी क्षेत्र के देवघाट निवासी शशांक शंकर मिश्र पुत्र मनमोहन मिश्र दोनों हैंडबाल के खिलाड़ी हैं और साई हास्टल सैफई में रहकर अभ्यास करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM (IST)
देवरिया के अमर मणि व शशांक का भारतीय टीम में चयन
देवरिया के अमर मणि व शशांक का भारतीय टीम में चयन

देवरिया: देवरिया के दो हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। जनपद के जमुआ निवासी अमर मणि त्रिपाठी पुत्र जनार्दन मणि त्रिपाठी व भटनी क्षेत्र के देवघाट निवासी शशांक शंकर मिश्र पुत्र मनमोहन मिश्र दोनों हैंडबाल के खिलाड़ी हैं और साई हास्टल सैफई में रहकर अभ्यास करते हैं। अमर मणि इसके पूर्व पाकिस्तान और ओमान भारतीय टीम का सदस्य बनकर शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं तो शशांक का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। दोनों जार्डन में 16 से 26 सितंबर 2018 तक होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगे। इसकी जानकारी होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, गिरीश ¨सह, क्रांति देव यादव समेत स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी