नहर की पटरी टूटी, फसल जलमग्न

देवरिया के पिड़रा गांव में एक सप्ताह से तीन जगहों पर हो रहा पानी का बहाव।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
नहर की पटरी टूटी, फसल जलमग्न
नहर की पटरी टूटी, फसल जलमग्न

देवरिया: जिम्मेदारों की लापरवाही से देवरिया रजवाहा की पटरी टूट गई। जिसके चलते सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इसके साथ ही नहर का पानी पिड़रा गांव में घुसने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को थी।

एक सप्ताह पूर्व सदर ब्लाक के पिड़रा गांव के पास नहर अचानक तीन जगह टूट गई। इसके चलते नहर का पानी खेतों में फैल गया है। धान सहित अन्य फसलें डूब गई है। नहर का पानी पिड़रा गांव और रामगुलाम टोला की ओर बढ़ने लगा है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग ने बताया कि सहायक अभियंता को नहर की पटरी तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही उसको ठीक करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी