प्रधानमंत्री के मन की बात से मिलती है ऊर्जा

प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपाइयों ने सुना सांसद कृषि मंत्री व विधायक ने कार्यक्रम की सराहना की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM (IST)
प्रधानमंत्री के मन की बात से मिलती है ऊर्जा
प्रधानमंत्री के मन की बात से मिलती है ऊर्जा

जागरण संवाददाता, देवरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के बारे में बात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी बातों को रेडियो व टेलीविजन पर गौर से सुना।

सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि इससे हम सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक कार्यक्रम में अलग व प्रेरणादायक विषय पर बात करते हैं। इस दौरान रविद्र प्रताप मल्ल, अजय कुमार दूबे, प्रेम अग्रवाल, अंबिकेश पांडेय, सुनील सिंह, नीरज शाही, राधेश्याम शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, मनीष सहाय, अश्वनी दीक्षित आदि रहे।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने देसही देवरिया के अमतही गांव में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने व 75वें वर्ष में स्वतंत्रता दिवस के प्रवेश करने पर कार्यक्रम में जिक्र किया है। इससे मन रोमांचित हो उठा।

इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, कृष्णानाथ राय, उमेश मल्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, सत्येंद्र मणि, पवन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम को सुना। इस दौरान डा. अजय पांडेय, हरेंद्र जायसवाल, अरुण मणि, नीलरतन जायसवाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी