आस्था व विश्वास के साथ पूजे गए पथ प्रदर्शक

मंदिरों व विद्यालयों में समारोह आयोजित कर हुई गुरु की पूजा गुरु का आशीर्वाद लेकर जीवन में आगे बढ़ने का लोगों ने लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:53 PM (IST)
आस्था व विश्वास के साथ पूजे गए पथ प्रदर्शक
आस्था व विश्वास के साथ पूजे गए पथ प्रदर्शक

जागरण संवाददाता, देवरिया: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे श्रद्धा, विश्वास के साथ गुरु की पूजा की गई। गुरु का आशीर्वाद लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लोगों ने लिया।

शहर के कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने यहां विधि विधान से गुरू पूजा की। उसके बाद शहर के लोग मंदिर पहुंचे और स्वामी राजनारायणाचार्य की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिए। सदर विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, रमेश वर्मा, संजय पांडेय, संजय जाखोदिया, अशोक अग्रवाल समेत दर्जनों लोगों ने गुरू पूजा कर आशीर्वाद लिया। विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय में सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद काशी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही रामसुजान मिश्र, प्रेमशीला शुक्ल, श्रीनाथ द्विवेदी का पूजन परिषद के अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल ने प्रतिनिधि के रूप में किया। माल्यार्पण परिषद के सदस्यों में भीम तिवारी, भृगुदेव मिश्र, काशीनाथ पाठक, सतीश पति त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरोज पांडेय ने अपनी रस भरी रचना सुना की गुरू की महत्ता बताई।

यहां हरेराम दीक्षित, कौशल कुमार मिश्र, डा. दिवाकर प्रसाद तिवारी, दुर्गाधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य सिंहासन पांडेय, हिमांशु पांडेय, शिव सहाय, देवेन्द्र मणि, सनूप मिश्र, रमेश सिंह, सदानंद मिश्र आदि मौजूद रहे। कसया रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बाबू सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका गायत्री परिजन ने आशीर्वाद लिया। यहां हवन के साथ प्रवचन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर में महंत परमात्मा दास ने पूजन किया। यहां पहुंचे उनके शिष्यों ने उनकी पूजा कर आशीर्वाद लिया। पुजारी राजेश नारायण के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बारीपुर मंदिर में हनुमान मंदिर के महंथ की शिष्यों ने पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। सलेमपुर क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ घुसरी मिश्र में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। दारोगा मिश्र ने पूजन व हवन की प्रक्रिया पूरी कराई। यहां कमल प्रसाद, रमेश मिश्र, विमल मिश्र, आराधना मिश्र, मुदित मिश्र, रोहित मिश्र आदि मौजूद रहे।

-

गुरु व शिष्य परंपरा को रखे जीवंत : नरेंद्र

जागरण संवाददाता, गड़ेर, देवरिया: क्षेत्र के पिपड़डारी गांव में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु स्वर्गीय पंडित विश्वनाथ पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस बीच गरीब व असहाय लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता नरेन्द्र मिश्र ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को अपने गुरु के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए गुरुदेव तुल्य होता है, हमें गुरु शिष्य की परंपरा को बनाए रखने की जरूरत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र पांडेय, राकेश पांडेय, अखिलेश मिश्र, भोला शाही, मंजू मिश्रा, रीना पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

-

गुरुपूर्णिमा पर देवरहा बाबा आश्रम में कई प्रांतों से पहुंचे लोग

जागरण संवाददाता, भागलपुर, देवरिया: देवरहा बाबा आश्रम मईल में गुरु पूर्णिमा हवन पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व हजारो श्रद्धालुओं ने देवरहा बाबा के प्रतिमा पर फुल माला चढ़ा कर पूजा अर्चना किया। शनिवार की सुबह आश्रम पर हवन पूजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो गया, यह जो दोपहर तक चलता रहा। सरयू नदी किनारे काष्ट मंच पर स्थित देवरहा बाबा की प्रतिमा पर देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, नीरज शाही, बेल्थरा के विधायक धनंजय कनौजिया, रजनीश उपाध्याय, संदीप सिह ने फूल माला चढ़ा कर पूजा अर्चना किया। आश्रम के महंत श्यामसुंदर दास महराज को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। सुबह से ही आश्रम पर बिहार, मध्य प्रदेश सहित प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आश्रम पर पूजा-अर्चना किया।

chat bot
आपका साथी