भारत बंद की सफलता के लिए संगठनों ने मांगा सहयोग

कलेक्ट्रेट दीवानी कचहरी तहसील स्टेशन रोड बजाजी रोड में किया संपर्क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:03 AM (IST)
भारत बंद की सफलता के लिए संगठनों ने मांगा सहयोग
भारत बंद की सफलता के लिए संगठनों ने मांगा सहयोग

जागरण संवाददाता, देवरिया: संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए शहर में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सहयोग मांगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय, तहसील, स्टेशन रोड, बजाजी रोड, तहसील रोड में लोगों से मुलाकात की।

संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 10 माह से देश के किसान खेती किसानी और बाजार को बड़े कारपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने वाले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं। इस सरकार ने 155 वर्ष के संघर्ष के बाद प्राप्त अधिकार को खत्म कर मजदूरों को नई गुलामी के चार श्रम कोड बिल पास कर दिया है। इस सरकार ने खुदरा बाजार में 100 फीसद एफडीआइ के जरिए देश के खुदरा बाजार पर कारपोरेट हमला तेज कर दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में भरी लूट हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगार काम के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान राघवेंद्र शाही, डा.चतुरानन ओझा, विनय कुमार सिंह, डा.मधुसूदन उपाध्याय, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकिशोर वर्मा, विजय जुआठा, डा.कृष्ण जायसवाल, सुदामा चौरसिया, सुरेंद्र चौहान, सदानंद यादव, शंभू नाथ तिवारी, चंद्रदेव सिंह, विनोद गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।

भारत बंद को सफल बनाने की अपील की

जासं, भाटपाररानी, देवरिया: किसान सभा की बंगरुआ इकाई की तरफ से हरेराम चौराहा पर जन जागरण अभियान चलाया गया। इस मौके पर 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, किसानों व अन्य लोगों से अपील की गई। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, भानुचंद यादव, प्रधान सुशील सिंह, कबिलास, बलिस्टर, रविद्र यादव, जयराम, रमाकांत, अखिलेश, पिटू, झपसी, राजेश कुशवाहा, राजेश अंसारी, दुर्गेश, राजेन्द्र, नगनरायन, बंका, ठाकुर, शिगू यादव, रिजवान अंसारी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी