भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त

प्रतिज्ञा पदयात्रा में सरकार पर बरसे कांग्रेसी मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए कर रही काम रामजी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM (IST)
भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त
भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त

जागरण संवाददाता, देवरिया: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान एवं प्रतिज्ञा पद यात्रा बुधवार को देवरिया सदर ब्लाक के ग्राम सभा करौदी से मझवलिया होकर पड़री मल्ल पहुंची। यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि महंगाई का ग्राफ आसमान छू रहा है। देश की अर्थव्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। देश के संस्थानों को बेचा जा रहा है और बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान नहीं है। मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। योगी सरकार का नियंत्रण खत्म होता जा रहा है। अब प्रदेश में सरकार बदलने का समय आ गया है। जनता प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार देखना चाहती है।

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन, मनोज मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, उत्तेज नारायण मिश्र, कमलेश मिश्रा, सुनील द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रविन्द्र मल्ल, सच्चिदानंद मिश्र, कैलाश गिरि, कमलेश दुबे, विकाऊ चौहान आदि मौजूद रहे।

--------------------

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक

सलेमपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के पिपरा मिश्र ,भटौली से बरठा चौराहे तक दीनदयाल प्रसाद व नवलपुर से सहजौर चौराहे तक जयप्रकाश पाल धनगर के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ का आह्वान किया और जागरूक किया। बरठा चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के अलावा दीनदयाल प्रसाद, भगीरथी प्रसाद, डा. धर्मेन्द्र पांडेय, दीनदयाल यादव चन्द्रमोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी