आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पढ़ाई में समन्वय बनाएं शिक्षक

ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में प्री प्राइमरी के तहत आयोजित की गई कार्यशाला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:23 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पढ़ाई में समन्वय बनाएं शिक्षक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पढ़ाई में समन्वय बनाएं शिक्षक

जागरण संवाददाता, देवरिया:

निपुण भारत मिशन योजना के माध्यम से सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में प्री प्राइमरी के तहत का कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक अध्यापकों को विविध जानकारियां दी गई। आपसी समन्वय बनाने को कहा गया। सदर ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी नगर ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि परिषदीय विद्यालय परिसर में ही कुछ जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। वहां प्री प्राइमरी का संचालन होना है। इसमें तीन से छह वर्ष के बच्चों का अध्यापन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक अध्यापक आपस में समन्वय बनाएं और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। नींव मजबूत कर दिया जाए तो दीवार अच्छी खड़ी होगी। इसलिए छोटे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन में ही अच्छी व्यवस्था और शिक्षा छात्रों को देनी आपकी जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्नेश मंगलम, प्रज्योति गिरी, भारत रत्न त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।

पांडेयचक संवाददाता के अनुसार ब्लाक बैतालपुर के औवरा चौरी स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में प्री प्राइमरी के तहत आयोजि कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक अध्यापकों को जानकारियां दी गई। आपसी समन्वय बनाने को कहा गया।

भटनी संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों को शिक्षा के विविध आयाम के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, सीडीपीओ बीडी पांडेय, प्रमोद कुमार ओझा, रामसिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी