सपाइयों ने निकाली समाजवादी साइकिल यात्रा

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सपा कार्यकर्ताओं ने चलाई साइकिल छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:17 PM (IST)
सपाइयों ने निकाली समाजवादी साइकिल यात्रा
सपाइयों ने निकाली समाजवादी साइकिल यात्रा

जागरण संवाददाता, देवरिया: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर कस्बों तक समाजवादी जन जागरण साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया और सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।

देवरिया तहसील अंतर्गत देवरिया विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से भारी हुजूम के साथ साइकिल चलाकर देवरिया कसया रोड पर एकत्र हुए। वहां पर समाजवादी साइकिल यात्रा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्री गायत्री मंदिर, मालवीय रोड, सुभाष चौक, सिविल लाइन होते हुए रुद्रपुर मोड़ पर पहुंचकर जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। यहां केक काटा गया। इस दौरान सभा भी हुई।

समाजवादी साइकिल यात्रा के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार से देश और प्रदेश की जनता नाराज है। व्यापारी वर्ग का धंधा चौपट हो गया, स्कूल कालेज लगातार बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि सभी तहसीलों में सरकार के जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसान, मजदूर नौजवान परेशान हैं।

पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, बृजेश यादव, मनीष सिंह, विजय प्रताप यादव, कमलेश पांडेय, परवेज आलम, तेज प्रकाश जायसवाल, व्यास यादव, अशोक यादव, बजरंग बहादुर सिंह, जयश्री यादव, धर्मवीर गुप्ता, नित्यानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया।

सलेमपुर संवाददाता के अनुसार सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने महदहा चौराहे से साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश यादव, ओपी यादव, विजय लक्ष्मी गौतम आदि ने साइकिल चलाई। घाटी बाजार से निकली साइकिल रैली में डा. टीबी सिंह, अजय तिवारी, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय की अगुवाई में बेलपार पंडित से साइकिल रैली निकाली गई। रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार रुद्रपुर में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, प्रदीप यादव आदि ने साइकिल यात्रा निकाली। रामपुर कारखाना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में पूर्व विधायक गजाला लारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। बरहज संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाल छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को नमन किया। बेचूलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, गुंजन यादव, बाबूलाल यादव आदि ने संबोधित किया। समाजवादी युवजन सभा ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बारा दीक्षित चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, कैलाश पति सिंह सैंथवार आदि मौजूद रहे। मईल से जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। सपा के साथ खड़ी है प्रदेश की जनता: रामहरि

देवरिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के लोग परेशान हैं। जनता के दर्द को यह सरकार महसूस नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा 2022 के चुनाव में इस सरकार को भुगतना पड़ेगा।

वह साकेत नगर स्थित सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर हरे थे। कहा कि प्रदेश में आज साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रशासन के बल पर जो किया वह किसी से छिपा नहीं है।

chat bot
आपका साथी