जल्द बदले जाएंगे नगर पंचायत के जर्जर तार : जयप्रकाश

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही नगर पंचायत के तारों को हटाकर केबल का तार लगवाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM (IST)
जल्द बदले जाएंगे नगर पंचायत के जर्जर तार : जयप्रकाश
जल्द बदले जाएंगे नगर पंचायत के जर्जर तार : जयप्रकाश

जागरण संवाददाता,रुद्रपुर : उपनगर की बिजली समस्याओं के समाधान के लिए पशुधन, मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने नगर पंचायत के जर्जर तारों को बदलकर केबल का तार लगवाने का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही नगर पंचायत के तारों को हटाकर केबल का तार लगवाया जाएगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर नगर पंचायत के बिजली तार जर्जर हो गए हैं। जिसके चलते फाल्ट की समस्या हर दिन बरकरार रहती है। उसके निदान जल्द हो इसके लिए ऊर्जा मंत्री से मिलकर केबल का तार लगवाने का अनुरोध किया है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बिजली 24 घंटे सभी जनपदों को मिल रही है। प्रदेश में सबस्टेशनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जर्जर बिजली तारों को तेजी से बदलने का काम जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार बिजली से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं आनलाइन कर रही है। विद्युत उपभोक्ताओं को सभी सेवाएं अब आनलाइन मिलेंगी। इसके लिए ऊर्जा विभाग के ऐप और पोर्टल पर अगले महीने से मीटर बदलने, बिल सही कराने, लोड परिवर्तन, नाम और पते में सुधार, नामांतरण, श्रेणी परिवर्तन व स्थायी विच्छेदन के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री से मिलने वालों में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, धीरज तिवारी, सीपी सिंह, अंबिकेश पांडेय, राजेश यादव रहे। बघौचघाट कस्बे के शीघ्र बदलेंगे जर्जर तार

जागरण संवाददाता, पथरदेवा, देवरिया : बघौचघाट कस्बे में मंगलवार को विद्युत विभाग के एसडीओ विजय कुमार जायसवाल व जेई हरीनंदन राय ने कर्मचारियों के साथ सर्वे किया। उन्होंने कहा कि कस्बे के जर्जर तार शीघ्र बदले जाएंगे।

कस्बे में आए दिन जर्जर तारों के टूटकर जमीन पर गिरने की समस्या को दैनिक जागरण ने 27 जुलाई मंगलवार के अंक में जर्जर तार से दुर्घटना की आशंका शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंचकर जर्जर तारों का सर्व किया। इस दौरान एडीओ विजय जायसवाल ने बताया कि कस्बे के संपूर्ण पुराने तारों को बदलकर केबल लगाने के लिए कार्यदायी संस्था को टेंडर दे दिया गया है। शीघ्र कस्बे के तार बदल दिए जाएंगे। सर्वे के दौरान महिवाल जायसवाल, फिटर मैनेजर मनोज पाल, लाइनमैन सुधीर, संदीप, रविदर, बाल्मीकि, शमशुल गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी