स्वयं सहायता समूह के जरिये स्वावलंबी बनें महिलाएं : श्रीराम

नवनिर्मित जीआइएस लैब दवा स्टोर भवन का किया लोकार्पण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की दी चाबी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM (IST)
स्वयं सहायता समूह के जरिये स्वावलंबी बनें महिलाएं : श्रीराम
स्वयं सहायता समूह के जरिये स्वावलंबी बनें महिलाएं : श्रीराम

जागरण संवाददाता, गौरीबाजार, देवरिया : जनपद प्रभारी एवं उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने मंगलवार को गौरी बाजार विकास खंड परिसर में जीआइएस ( जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम) लैब भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की चाबी एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति पत्र व प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया।

प्रभारी मंत्री चौहान ने कहा कि समूह में कार्य कर उद्देश्य की पूर्ति की जा सकती है। इसको और गति देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार इसके लिये पूरी सहयोग करने के लिए तत्पर है। कहा कि जरूरत के हिसाब से खर्च करें व स्वावलंबी बनें। कोरोना काल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अच्छा कार्य किया। मास्क बनाकर लोगों में वितरित किया। बाहर जाकर कमाने वाले लोग यहीं रहकर अपने हुनर को गांव व क्षेत्र में ही विकसित करने के साथ साथ अन्य लोगो को भी रोजगार प्रदान करें। कहा कि महिलाओं के द्वारा बल्ब, माचिस, सजावटी सामान आदि बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी द्वारा संचालित योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अच्छी योजना है। गांव की महिलाएं अपने हुनर को पहचानें और हर महिला आत्मनिर्भर बनें। प्रदेश सरकार समाज के कमजोर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कहा कि सरकार की नीति साफ है। योजनाओं में कार्य करने से महिलाएं वर्किंग वुमेन बनें। इसके बाद अधिकारियों के साथ वह बैठक कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पीडी संजय पांडेय, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी एसडीएम सदर सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार का निरीक्षण कर वैक्सीन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में ब्लाक बैतालपुर में स्टोर के नवनिर्मित भवन/जीर्णोद्धार कार्य तथा खडं़जा कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।

-------------

इन महिलाओं को मिली चाबी:

सामुदायिक शौचालय की चाबी स्वयं सहायता समूह की चार सदस्य महिला समूहों को प्रदान किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चैनपुर की दुर्गा स्वयं सहायता समूह की किसमावती देवी, मेहडा की पूजा स्वयं सहायता समूह की रिकू देवी, बटुलही की जय मां स्वयं सहायता समूह की द्रोपदी देवी एवं बोडिया अनन्त की दुर्गा स्वयं सहायता समूह की सुशीला देवी को सामुदायिक शौचालय की चाबी सौपी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नौ लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी व स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें किरण देवी, पिकी देवी, कुन्ती देवी, सुनीता देवी, बलेसर एवं सुनीता देवी निवासी ग्राम सिरजन आदि शामिल हैं। योग प्रशिक्षकों को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

देवरिया: भाजपा द्वारा 17 जून से 21 जून तक आयोजित पोस्ट कोविड योग शिविर के प्रशिक्षक यतेंद्र विश्वकर्मा, सुनील कुमार, विक्रम ज्योति पांडेय व मजहारुल अली को प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने डाक बंगले में अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, योग को आगे बढ़ाने में योग प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ,अरुण सिंह, पवन कुमार मिश्र, संतोष त्रिगुणायत, अजय शाही, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, राकेश शुक्ल , अजित कुमार, यशवीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी