सरयू और राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर,दहशत में लोग

खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू नदी विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोले के लोग बाढ़ के पानी से होकर कर रहे हैं आवागमन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
सरयू और राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर,दहशत में लोग
सरयू और राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर,दहशत में लोग

जागरण संवाददाता, बरहज: सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोलों के लोग नाव नहीं होने से कमर भर पानी से होकर निकल रहे हैं।

रविवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.20 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर है। 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। शनिवार को सरयू नदी 67.15 मीटर पर बह रही थी। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। सरयू नदी पार के गांव विशुनपुर देवार के स्कुलहिया टोला से परसिया देवार बंधा, कतलहिया टोला से पुराना हरिजन बस्ती, पुराना हरिजन बस्ती से जरलहवा टोला, चौहान बस्ती से मुख्य बंधा और बांके यादव के टोला से सूरजपुर जाने के लिए लोगों को कमर भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। राहुल यादव, कमलेश यादव, ओपी यादव ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद नाव हटा दी गई है। गत चार दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है। टोलों के चारो तरफ पानी है। आवागमन में दिक्कतें हो रही है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि जहां आवश्यता होगी वहां नाव उपलब्ध कराई जाएगी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ को लेकर अधिकारी सतर्क हैं।

chat bot
आपका साथी