पत्‍‌नी की गला दबाकर पति ने कर दी हत्या

जागरण संवाददाता, देवरिया: सदर कोतवाली के तिलई बेलवा में बुधवार की रात एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:45 PM (IST)
पत्‍‌नी की गला दबाकर पति ने कर दी हत्या
पत्‍‌नी की गला दबाकर पति ने कर दी हत्या

जागरण संवाददाता, देवरिया: सदर कोतवाली के तिलई बेलवा में बुधवार की रात एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह एक व्यक्ति से लिए गए कर्ज को वापस करने के लिए पत्नी दबाव बना रही थी। यह बात उसे रास नहीं आई। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

गांव का पिटू यादव मजदूरी करता है। बुधवार की रात वह घर पहुंचा तो पत्नी रिकू देवी से उसकी तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि पहले पिटू ने रिकू की पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति पिटू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पति पिटू के खिलाफ मृतका रिकू के बहनोई व रुद्रपुर कोतवाली के अहलादपुर के रहने वाले सुभाष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 हजार रुपये कर्ज लिया था पिटू

गिरफ्तार पिटू एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। पिटू का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो पत्नी उससे उस कर्ज को वापस करने की बात कहने लगी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर मामला बिगड़ गया। पूरी रात घर में पड़ा रहा शव रात को ही पिटू ने पत्नी की हत्या कर दी। लेकिन इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। पूरी रात शव घर में ही पड़ा रहा। तीन बच्चे हो गए अनाथ

पिटू दो भाई है। एक भाई अपना परिवार लेकर बाहर रहता है। पिटू मां, बच्चे व पत्नी के साथ रहता था। 11 साल पहले जिसके साथ उसने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिया, कभी नहीं वह सोची थी कि सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला ही उसकी हत्या कर देगा। बच्चों का कहना है कि आए दिन पिटू व रिकू के बीच विवाद होता था। पति दुबई में, ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को निकाला

जागरण संवाददाता, देवरिया : सदर कोतवाली के गोबराई की एक महिला को ससुरालियों ने गुरुवार को मारपीट कर घर से निकाल दिया। न्याय के लिए दिनभर महिला कोतवाली में बैठी रही। पुलिसकर्मियों ने न्याय दिलाने की बजाय मायके जाने की सलाह दे दी। जिसके बाद महिला मायके चली गई।

गांव की रानी देवी का पति दुबई में रहता है। रानी अपनी एक बेटी व बेटे के साथ ससुराल में थी। रानी का आरोप है कि सुबह उसकी तबीयत खराब थी। ससुरालियों ने भोजन पकाने के लिए दबाव बनाने लगे, जिस पर उसने तबीयत खराब होने की बात कही तो देवर व ननद ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। दो साल के बेटे को अपने पास रख लिया है। उसे देने से इन्कार कर रहे हैं। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि मेरे सामने यह मामला नहीं आया था। महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी