दादा-दादी समेत तीन को पुलिस ने उठाया

किशोरी की हत्या का मामला फरार मुख्य आरोपित समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM (IST)
दादा-दादी समेत तीन को पुलिस ने उठाया
दादा-दादी समेत तीन को पुलिस ने उठाया

जागरण संवाददाता, देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी खर्ग गांव में जींस पैंट पहनने पर हुई किशोरी की हत्या के मामले में फरार दादा, दादी समेत तीन को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपितों से पूछताछ कर रही है। फरार मुख्य आरोपित व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

गांव के अमरनाथ की 17 साल की बेटी के जींस पैंट पहनने से नाराज होने पर सोमवार की रात दादा, चाचा, चाची समेत अन्य लोगों ने पिटाई की और गला दबाकर तरकुलवा थाना क्षेत्र के पटनवा पुल से फेंक दिया। शव रेलिग में फंसने के चलते मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने मां शकुंतला देवी की तहरीर पर मृतका की दादी भगना देवी, दादा परमहंस, चाचा अरविद, व्यास, चाची गुड्डी देवी पत्नी व्यास, पूजा देवी पत्नी अरविद, आटो चालक हसनैन, गांव के राहुल, पन्नेलाल व राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को पुलिस ने दादा परमहंस, दादी भगना देवी को भी हिरासत में ले लिया, जबकि पहले से ही आटो चालक हसनैन पुलिस के हिरासत में है। फरार मुख्य आरोपित अरविद समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। मोबाइल बंद होने से लोकेशन नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कत आ रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी