किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ: डा. रमापति

भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से मुंडेरा मिश्र गांव में आयोजित चौपाल को किया संबोधित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 12:01 AM (IST)
किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ: डा. रमापति
किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ: डा. रमापति

जागरण संवाददाता, रामपुर कारखाना: सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ है। योगी सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वह बुधवार को मुंडेरा मिश्र समेत अन्य गांवों में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित ग्राम किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में प्रति क्विटल 25 रुपये की बढोतरी की। सिचाई के लिए गांवों में 18 से 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से धान व गेहूं की खरीद हो रही है। बिचौलियों से किसानों को मुक्ति मिली है। कोरोना काल में गांव के किसानों को मुफ्त राशन की व्यवस्था व कोविड टीकाकरण की व्यवस्था सरकार ने किया है। पथरदेवा संवाददाता के अनुसार, पथरदेवा क्षेत्र के बघौचघाट अहिरौली स्थित डिग्री कालेज परिसर में आयोजित ग्राम किसान चौपाल में सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने किसानों से संवाद किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, संजय सिंह, दयाशंकर शास्त्री, रविद्र राय उर्फ कुंवर, मुन्ना मणि, भाजपा नेता सुनील सिंह ने संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, मुरारी मोहन शाही, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, रितेश शर्मा, संगमलाल, ध्रुवदेव शाही, विजेंद्र सिंह चौहान, राधेश्याम शुक्ल, झम्मन शाही, रविद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मेले में किसानों को दी गई तकनीकी खेती की जानकारी जागरण संवाददाता, बरहज: ब्लाक परिसर में बुधवार को एक दिवसीय कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि रजनीश उपाध्याय ने कहा कि मोदी व योगी सरकार हर वर्ग का विकास कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को तकनीकी से युक्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। किसानों को जैविक खेती की तरफ आगे आना होगा।

जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने किसानों को कम खर्च में आय दोगुनी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों के 26 स्टाल लगाए गए। कृषि,गन्ना,उद्यान्न, लघु सिचाई, वन विभाग, पशुपालन,मनरेगा,स्वास्थ्य व ग्रामोद्योग विभाग का काउंटर लगा था। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोकदत्त उपाध्यय, सुरेश चंद वर्मा, काशीपति शुक्ल, जोखन प्रसाद,अशोक पांडेय,राजकुंवर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी