कोरोना से बचाव के लिए लोगों को बताया गया हाथ धोने का तरीका

लोगों में वितरित किया गया हाथ धोने के लिए साबुन कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:04 AM (IST)
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को बताया गया हाथ धोने का तरीका
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को बताया गया हाथ धोने का तरीका

जागरण संवाददाता, देवरिया: संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को को मलेरिया विभाग की टीम ने अर्बन क्षेत्र के रामनाथ देवरिया उत्तरी, रामनाथ देवरिया दक्षिणी और उमा नगर के मुसहर और मलिन बस्तियों में हाथ धोने का तरीका बताया गया। लोगों को साबुन से बचाव के बारे में लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वयं साबुन से हाथ धो कर बताया। लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूक किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव ने कहा कि रोजमर्रा के कामों से हमारे हाथों में न जाने कितनी गंदगी छिपी होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए कुछ भी खाने-पीने से शरीर में पहुंच जाती है और कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई के साथ हाथों की सफाई भी बहुत जरूरी है। सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने हाथों की स्वच्छता के लिए सुमन के फार्मूला के बारे में बताते हुए कहा बीमारियों से बचाव के लिए हाथ धोना ही प्रभावी तरीका है। इससे संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने लोगों को हाथ धुलवाकर हाथ धोने की विधि बताई और लोगों में साबुन भी वितरित किया। सफाई के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर वार्ड के सदस्य नित्यानंद पांडेय, वीरेंद्र सिंह, एमआइ स्मिता शाही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---

जानिए क्या है सुमन का हाथ धोने का फार्मूला बीमारियों से बचने के लिए हाथों को बार-बार सुमन के फार्मूले से धोना है। एस- सीधा हाथ, यू- उल्टा हाथ, एम- मुट्ठी, ए- अंगूठा, एन-नाखून और के- कलाई। इसे हाथ धोने की आदत डालने पर स्वास्थ्य विभाग जोर दे रहा है।

chat bot
आपका साथी