पंचायत सहायक भर्ती को लेकर 122 गांवों में 205 आपत्तियां

1063 गांवों में पंचायत सहायकों का हो चुका है चयन आपत्तियों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने गठित की है टीम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM (IST)
पंचायत सहायक भर्ती को लेकर 122 गांवों में 205 आपत्तियां
पंचायत सहायक भर्ती को लेकर 122 गांवों में 205 आपत्तियां

जागरण संवाददाता, देवरिया : उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक व अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर के 1063 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधानों को दे दी गई है। 122 गांवों के पंचायत सहायक पदों पर 205 लोगों की आपत्तियां आई है। निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने टीमों का गठन किया है। एक सप्ताह के अंदर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सूची फाइनल की जाएगी।

हर गांवों में पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति होनी है। जिले में 1185 पदों के लिए कुल 13051 बेरोजगारों ने आवेदन किया। जिला स्तरीय कमेटी ने मेरिट के आधार पर आवेदन किए 1063 गांवों के पंचायत सहायक के पद पर नियुक्ति फाइनल कर दी है। साथ ही खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधानों को इसकी जानकारी दी है। जिले के ऐसे 122 गांव हैं, जहां मेरिट सूची पर ही लोगों ने अंगुली उठाई है। आपत्ति आने के बाद उन गांवों के पंचायत सहायक के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

डीपीआरओ अविनाश कुमार ने कहा कि जिन गांवों में आपत्तियां आई हैं। वहां आपत्तियों के निस्तारण के बाद मेरिट सूची तैयार कर पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद गांवों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार जागरण संवाददाता, बंगरा बाजार: बनकटा विकास खंड सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन कर 50 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने प्रधानों को एक-एक कार्य की जानकारी दी।

ब्लाक प्रमुख बिदा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जानकारी के अभाव में जनप्रतिनिधि ठीक ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। सरकार ने गांव में सही ढंग से विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधान को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षित होने के बाद गांवों में विकास कार्य की रफ्तार बढ़ जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पंचायतीराज व्यवस्था, ग्राम पंचायतों की बैठक एवं समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका व कर्तव्य, ग्राम पंचायत की विकास योजना, योजना निर्माण के पांच चरण, मॉडल पंचायत, सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायतों की भूमिका, ई-ग्राम स्वराज, पंचायत पुरस्कारों की जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल, बीडीओ ज्ञान प्रकाश, एडीओ उदय यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी