शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

भोर में शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए लग रही लाइन भगवान शिव के पूजन-अर्चन से भक्तिमय हुआ माहौल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:40 PM (IST)
शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव
शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

जागरण संवाददाता, देवरिया: सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। शिव मंदिरों की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु भोर से ही पहुंच रहे हैं। मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन व पूजन का दौर शुरू हो रहा है और देर शाम तक चल रहा है। शिव मंदिरों में पूजन, अर्चन के साथ लोग रुद्राभिषेक करा रहे हैं। वैदिक मंत्र पूरे वातावरण में सुबह से शाम तक गूंज रहे हैं।

शहर के सोमनाथ मंदिर, शनि सिद्धेश्वर मंदिर, कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक लोग दर्शन व पूजन के पहुंचे। यहां शिवलिग पर विल्व पत्र, अक्षत, पुष्प, रोरी, धूप, दीप से पूजा की गई। श्रद्धालु जय हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। इसके अलावा रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, बाबा महेंद्रानाथ मंदिर, बिहार सीमा पर स्थित बाबा हंसनाथ धाम शिव मंदिर, दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर दूर-दूर से लोग पहुंचे और पूजन अर्चन किए। घरों में लोग पार्थी बनाकर रुद्राभिषेक किए। खुखुंदू संवाददाता के अनुसार खुखुंदू गांव स्थित प्राचीन मठिया शिवमंदिर में लोग शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना किए। यह मंदिर लोगों के आस्था व श्रद्धा का केंद्र है। इस स्थान को मिनी काशी के रूप मे मान्यता प्राप्त है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में जनपद के अन्य हिस्सों से लोगों का आना जाना लगा रहता है। घंटों कतार में खड़े होने के बाद लोग जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। सावन महीने में रुद्राभिषेक कराने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। सावन के पहले दिन सैकड़ों कांवरियों का जत्था बरहज के सरयू नदी से जल भर कर पैदल आए और शिवालय में जलाभिषेक किए। हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा।

chat bot
आपका साथी