खाद्यान्न के साथ तेल, चना और मिलेगा नमक

जिलाधिकारी ने निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण की तैयारियों की समीक्षा की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:31 PM (IST)
खाद्यान्न के साथ तेल, चना और मिलेगा नमक
खाद्यान्न के साथ तेल, चना और मिलेगा नमक

जागरण संवाददाता, देवरिया: अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को हर माह मिलने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण की तैयारियों की जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार की शाम समीक्षा की। जिलाधिकारी ने नौ दिसंबर तक खाद्यान्न वितरण की सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिसंबर माह से गेहूं, चावल की पूर्व निर्धारित मात्रा के साथ ही एक-एक किलो खाद्य तेल, चना और नमक पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा। यह वितरण दिसंबर से लेकर मार्च 2022 तक किया जाएगा।

खाद्य तेल, नमक और चना की आपूर्ति नेफेड द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण की सप्लाई चेन मैनेजमेंट दुरुस्त करने की जरुरत है। जनपद के सभी खाद्यान्न वितरण दुकानों पर सभी खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानें सुबह छह बजे से खुलेंगी। उप जिलाधिकारी इसके नोडल होंगे। समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, एडीएम ध्रुव कुमार शुक्ल, डीएसओ विनय कुमार सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय मौजूद रहे। साधन सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ मुकदमा जागरण संवाददाता, देवरिया: धान क्रय केंद्र बनवाने में रुचि न लेना व उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना बरडीहा के साधन सहकारी समिति के सचिव को महंगा पड़ गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के बरडीहा साधन सहकारी समिति के सचिव सुरेश राय धान क्रय केंद्र बनवाने में रुचि नहीं ले रहे थे। उच्चाधिकारियों ने आदेश दिया, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सचिव को तत्काल प्रभाव से केंद्र प्रभारी के पद से हटा दिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भलुअनी विकास खंड के खुखुंदू के सचिव अरविद सिंह को बरडीहा का प्रभारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी