कोविड नियम पालन के साथ ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का कोरम के अभाव में नहीं हो सका था शपथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:03 PM (IST)
कोविड नियम पालन के साथ ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
कोविड नियम पालन के साथ ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता, देवरिया:

शनिवार को जनपद के विभिन्न गांवों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने कोविड नियम का पालन करते हुए पद की शपथ ली। शपथ अधिकांश गांवों में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने दिलाई।

रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार रुद्रपुर विकास खंड के 26 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ दिलाई गई। जिसमें भभौली, अवस्थी, करनपुरा, सोनबरसा, मलहपुरवा, टढ़वा, खोरमा, पिड़हनी, टढ़वा, खोरमा, पिड़हनी, गाजीपुर भैसहीं, भेलउर, खोपा, हौलीबलिया, भरोहिया, सेमरौना, पौहरिया, भिरवां,विट्ठलपुर रमईपुर शामिल हैं। भटनी संवाददाता के अनुसार सल्लहपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान सुशील कुमार राय व पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सोनूघाट संवाददाता के अनुसार सदर विकास खंड के दानोपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान श्यामा देवी को शपथ दिलाई। इस दौरान सुमन देवी, उपेन्द्र, मुक्तेश्वर, सुयश तिवारी, विजय प्रताप, मिल्की शर्मा, शर्मिला देवी, आरती देवी, पंकज, शैलेश, उर्मिला देवी, रविन्द्र नाथ तिवारी, अवधेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सलेमपुर संवाददाता के अनुसार कोरम के अभाव में शपथ से वंचित 26 ग्राम प्रधानों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। जिसमें ग्राम हिछौरा लाला के प्रधान माया देवी, पड़री तिवारी पंकज तिवारी, रामपुर बछौर देवी सिंह, पुरैनी अंकित सिंह सहित 26 ग्राम प्रधान शामिल हैं। नपा बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा जागरण संवाददाता, बरहज: नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को सभागार में अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जलनिकासी, विद्युत समस्या, नगरपालिका द्वारा गेस्ट हाउस निर्माण पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। प्रभारी इओ, एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम है, बिजली, जलजमाव, सफाई की समस्या को बेहतर ढंग से करना है। जिससे कि आमजन को कोई दिक्कतें न हो। सभासद विजय लक्ष्मी तिवारी ने एसके इंटर कालेज में शौचालय, नगर में युवाओं के लिए व्यायामशाला, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल समाधि का सुंदरीकरण और सूरदास कुटी, नन्दना वार्ड में इंटरलाकिग सड़क का प्रस्ताव दिया। रवि जायसवाल ने नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में जलभराव की समस्या के समाधान की बात उठाई। इस दौरान श्रवण कुमार सिंह, माया शंकर सिंह, मनोज गुप्त, कुश भगत, धर्मपाल सिंह, मिथुन प्रसाद, पवन मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, मुन्ना कुमार, जोखन प्रसाद, आनंद सिंह, संजय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी